The Lallantop

कार को टक्कर मारने वाले शख्स से धूप में लगवाई उठक-बैठक, मौत

हैदराबाद का मामला. तीन आरोपी अरेस्ट.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गलती से किसी की कार को टक्कर लग गई. कार पर शायद कुछ निशान पड़ गए होंगे. इससे कार के मालिक गुस्सा हो गए. कार को टक्कर मारने वाले 40 साल के आदमी को उठक-बैठक लगवानी शुरू कर दी. धूप तेज में उठक-बैठक लगाने से शख्स की मौत हो गई. पुलिस को बीते शुक्रवार को शख्स की लाश कार के अंदर मिली.
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, पुलिस को पीड़ित की लाश कार के भीतर मिली. शुरू में पुलिस को लगा कि मौत की वजह धूप लगना हो सकता है. लेकिन धूप लगने पर एक शख्स कार के अंदर ही क्यों बैठा रहेगा, इस बात को लेकर शक पैदा हुआ. पुलिस ने एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगालने का फैसला किया.
सीसीटीवी को देखने पर पुलिस ने पाया कि मरने वाले शख्स की कार पार्किंग में खड़ी हुई थी. कार के पास ही पीड़ित शख्स उठक-बैठक लगा रहा है. चार लोग खड़े हुए हैं. कुछ देर बाद उठक-बैठक लगा रहे शख्स के पास खड़े चार बंदे  उसका पर्स लेकर भाग जाते हैं. उठक-बैठक लगाने वाला शख्स कमजोर हालत में वहीं गिरा रहता है. पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. हालांकि चौथा शख्स फरार है. मरने वाले शख्स का नाम अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया, 'चारों आरोपी कार को टक्कर मारने की वजह से पीड़ित से उठक-बैठक लगवा रहे थे.'

Advertisement
Advertisement