The Lallantop

एक कैच जिसे दो बार लपकना पड़ा

ये वर्ल्ड कप कैचों का वर्ल्ड कप लग रहा है. पहले दिन से ऐसे कैच लिए जा रहे हैं कि लगता है इससे अच्छा कैच नहीं होगा. लेकिन हर रोज़ कुछ न कुछ नया आ जाता है. इस वाले का वीडियो देखो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सौम्य सरकार बाउंड्री पे खड़े थे. लॉन्ग ऑन पे. मोहम्मद हफीज़ बैटिंग कर रहे थे. 64 रन बनाकर. टीम का स्कोर 163 पे 2. गेंद ठीक थक जगह टप्पा खायी और हफीज़ ने हऊँक दिया. बल्ला भांज दिया एकदम. गेंद बीचों-बीच लगी थी. सौम्य सरकार को लगा कि कैच पकड़ लेंगे. बांग्लादेश छः रहा था कि कैच पकड़ लिया जाये. पाकिस्तान नहीं चाहता था. सौम्य सरकार अपने दायीं तरफ हल्का सा दौड़ते हुए आये और बाउंड्री के पास उचक गए. उछले नहीं. बस उचके. गेंद हाथ में तो आ गयी पर दौड़ते हुए आने की वजह से वो बैलेंस नहीं बना पाए और बाउंड्री के पार हो गए. लेकिन क्या गजब दिमाग लगाया. गेंद हवा में उछाल दी. खुद बाहर चले गए. फिर जल्दी से मैदान में वापस आये और कैच पकड़ लिया. दोबारा पकड़ने में भी बहुत रोका खुद को. कैसे भी बाउंड्री में बिना पैर छुआये वो रुक गए और हफीज़ आउट हो गए. वीडियो देखो: [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/yahooindia/videos/997833906919183/"]   वैसे कुछ दिन पहले ओमान के ज़ीशान मक़सूद ने बेहतरीन कैच पकड़ा था. देखें वीडियो.

Advertisement
Advertisement