The Lallantop

'रामायण' में भगवान राम बनने पर रणबीर कपूर बुरी तरह डर क्यों गए ?

यश ने कहा कि भगवान राम का रोल करना काफी कठिन होता है. मगर रणबीर कपूर ने इसमें खुद को साबित किया है.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का पहला पार्ट 30 अक्टूबर को रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 23 जुलाई को San Diego Comic Con में रामायण फिल्म का ट्रेलर प्रीमियर हुआ, जिसमें रणबीर कपूर, यश, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा मौजूद थे और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
  • रामायण ट्रेलर के पोस्टपोन होने का कारण सोनी पिक्चर्स के साथ नई डील और साथ में देश में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को माना जा रहा है।
  • रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने में झिझक जताई लेकिन उनकी मेहनत और समर्पण के कारण यश ने उनकी प्रशंसा की है, और ट्रेलर रिलीज़ आगे स्थगित किया गया।

23 जुलाई को San Diego Comic Con में Ramayana ट्रेलर का प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान Ranbir Kapoor, Yash, Nitesh Tiwari और Namit Malhotra भी इवेंट में मौजूद रहे. उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस बताया. रणबीर ने तो ये तक कह दिया कि जब उन्हें भगवान राम का रोल ऑफर हुआ था, तो वो काफी डर गए थे. ऐसा क्यों हुआ, उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.

Advertisement

मीडिया से हुई बातचीत में रणबीर कहते हैं,

"मुझे याद है कि जब मुझे पहली बार ये फिल्म ऑफर की गई थी, तो मैं काफी डर गया था. मेरे मन में कई सवाल भी थे. मैं सोचता था, 'क्या मैं ये किरदार निभा पाऊंगा? क्या मैं इसके लायक भी हूं'? लेकिन बहुत जल्द मेरा ये डाउट ग्रेटीट्यूड में बदल गया. मुझे लगता है कि ये मूवी मेरे लिए एक वरदान है. साथ ही जिंदगी का सबसे बड़ा मौका भी."

Advertisement

रणबीर आगे कहते हैं,

"रामायण हमारी सोच और संस्कारों का हिस्सा है. भगवान राम पिछले 4000 सालों से दुनिया भर के करोड़ों लोगों के आदर्श रहे हैं. वे एक ऐसे शख्स हैं, जो मुश्किल हालात में भी इंसान की हिम्मत और जीत का प्रतीक हैं. वो साहस, करुणा, क्षमा और धर्म का संदेश देते हैं. ऐसे महान किरदार को निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है. लेकिन ये जिम्मेदारी काफी बड़ी और चैलेंजिंग भी है."

फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने भगवान राम के रोल में रणबीर के काम की तारीफ की है. उनके मुताबिक, दुनिया में कोई भी शख्स ये दावा नहीं कर सकता कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए वो पूरी तरह योग्य है. खुद रणबीर ने भी माना कि उनके मन में इस रोल को लेकर झिझक थी. इस बात को स्वीकारना उनकी खूबी दिखाती है. यश के मुताबिक, रणबीर एक बेहतरीन एक्टर हैं. भगवान राम का रोल किसी के लिए भी आसान नहीं होता. बावजूद इसके, रणबीर ने इसके लिए जितनी मेहनत, लगन और डेडिकेशन दिखाई है, उसके लिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए.

Advertisement

वैसे, भारत में 'रामायण' का ट्रेलर आज सुबह 8 से 10 बजे के बीच आने वाला था. लेकिन आधी रात को नमित मल्होत्रा ने बताया कि इसे फिलहाल के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. इसके पीछे उन्होंने सोनी पिक्चर्स के साथ हुई एक नई डील को जिम्मेदार ठहराया. वहीं लोगों का मानना है कि उन्होंने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को देखते हुए ये फैसला लिया है.

वीडियो: 'रामायण' के टीज़र के कमज़ोर VFX के पीछे थी बड़ी प्लानिंग?

Advertisement