The Lallantop

जानिए कैसे सोशल मीडिया ने इस नवजात बच्चे को इंसाफ दिलाया

कई बार सोशल मीडिया हीरो जैसा काम करके दिखाता है. ये भी ऐसा ही वाकया है.

Advertisement
post-main-image
अस्पताल में नर्स के ऊपर मरीज की तीमारदारी करने, उसका ख्याल रखने की जिम्मेदारी होती है. यहां ये बदतमीज नर्सें एक नवजात बच्चे के साथ बदसलूकी कर रही थीं. इन्हें सजा मिली, तो इसका पूरा क्रेडिट सोशल मीडिया को जाता है.
बॉडी लोशन लगाते हैं? या शैंपू? जब डब्बे के अंदर का माल-मसाला खत्म होने वाला होता है, तो उसको निचोड़ते होंगे ना. दबाते होंगे. उस डब्बे के साथ जैसा सलूक करते हैं, वैसा क्या किसी बच्चे के साथ कर पाएंगे? नवजात बच्चे के साथ? क्या कोई और ऐसा कर सकता है? सऊदी के एक अस्पताल का वाकया है. एक नवजात बच्चे का इलाज हो रहा था यहां. अस्पताल की कुछ नर्सों ने अपने मजे के लिए इस बीमार नन्हे बच्चे को खिलौना बनाया. पहले उसकी गर्दन पकड़कर उसे उठाया. फिर बड़ी बेदर्दी से उसके चेहरे को मसलती रहीं. निचोड़ती रहीं. उसका गाल और माथा दबाकर उसकी ऊटपटांग शक्लें बनाती रहीं. और हंसती रहीं. अपनी ये नालायकी उनको इतनी पसंद आई कि इसका एक वीडियो भी बनाया. उनकी ये बदतमीजी शायद कभी सामने न आती. मगर शुक्रिया सोशल मीडिया का, जिसकी मेहरबानी से इन नर्सों को सजा मिली. इस हाथ किया, उस हाथ भुगता की तरह तुरंत-तुरंत. जिस बच्चे की बात हो रही है, उसको पैदा होने के तुरंत बाद कोई इन्फेक्शन हो गया था. मैटरनिटी वॉर्ड में ही भर्ती था वो. यहीं पर कुछ नर्सों ने उसके साथ ये फालतू हरकत की. फिर शायद कुछ लाइक्स के लिए उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो हो गया वायरल. जिसने देखा, उसको गुस्सा आया. लोग गरियाने लगे कि इतने दुधमुंहे बच्चे के साथ ऐसी हरकत करने की हिम्मत भी कैसे हुई किसी की. बच्चे के मां-बाप ने भी वीडियो देखा. उन्होंने शिकायत की. मामला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचा. जांच हुई. पता कराया गया कि वीडियो अपलोड किसने किया है. इसी रास्ते फिर इन नर्सों की भी पहचान हुई. उनको नौकरी से निकाल बाहर किया. नर्सिंग का लाइसेंस भी रद्द कर दिया. अब कहीं और भी नर्स का काम नहीं कर सकेंगी. यानी उनकी परमानेंट छुट्टी हो गई. शायद पहले भी वो अस्पताल में भर्ती बच्चों के साथ उल्टी-सीधी हरकतें करती रही होंगी. मगर वो चीजें सामने नहीं आई होंगी. बच्चे शिकायत तो कर नहीं सकते. मगर इस बार सोशल मीडिया की महिमा मामला सामने आया और सजा भी मिल गई.
ये भी पढ़ें:  बीच सड़क पर प्रेग्नेंट लड़की को नंगा करके पीट रही इन औरतों के वीडियो से मन घिना जाएगा क्या था इस वायरल वीडियो में, जिसे फेसबुक ने 'अश्लील' कहकर डिलीट कर दिया? लड़की को टॉपलेस पाकर उसका यौन शोषण करने वाला ऐसे पिटा आज चिराग से जिन्न निकला और 20 हजार लोगों ने देखा! कौन है ये बूढ़ी औरत, जिससे मिलने के लिए बड़े-बड़े स्टार भी जमीन पर बैठते हैं
अकेली औरत के हज जाने के नियम पर ओवैसी सही, मोदी गलत

Advertisement
Advertisement