The Lallantop

आतंकवाद से निपटने के लिए मुस्लिम देश बनाएंगे अपनी 'नाटो फौज'

सऊदी अरब के पास ये प्रपोजल गया है. उसकी अगुवाई में सब काम होगा. पाकिस्तान का इसमें सबसे बड़ा रोल होगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सऊदी अरब को एक प्रोजेक्ट पर काम करने का ऑफर मिला है. कि वह अमेरिकी नाटो जैसी सेना खड़ी करे. मुस्लिम मेजॉरिटी वाले देशों को साथ लेकर. ये सेना किसी देश के खिलाफ मार न मचाए. बल्कि ISIS जैसे खतरनाक ग्रुप्स के सफाए के लिए हो. 35 देशों की मदद से बनेगी ये फौज. पाकिस्तानी चैनल दुनिया न्यूज ने ये खबर चलाई है. पाकिस्तान ने अरब जाकर पूरा बही खाता रखा. फौज बनाने के लिए कौन से 35 देश साथ देंगे. उनकी लिस्ट. पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ तीन दिन वहां डटे रहे. 21 देश की फौज के मुखिया लोग जुटे वहां. आतंकवाद से निपटने का प्लान बनाने में. लेकिन इसमें ईरान को रखा जाएगा या नहीं, ये पक्का नहीं है. ईरान सऊदी का पक्का वाला दुश्मन है. शिया मुस्लिम कंट्री है ईरान. वर्चस्व की लड़ाई दोनों में काफी वक्त से चल रही है. इजराइल अपने जुगाड़ में लगा है. वो सब सुन्नी मुसलमानों वाले देश जोड़ कर ईरान की खाट खड़ी करना चाहता है. ह्यूमन राइट्स वाले अरब की मैया दैया किए हैं. अभी उनकी फौज ने मंगलवार को 41 यमनवासी मार दिए. मस्तबा की मार्केट में घूम रहे सिविलियन थे वो. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के हिसाब से इस मार काट में 6200 लोग मर चुके हैं. मार्च 2015 से चल रहा है ये सब. नाटो क्या है ये तो पता ही होगा. इसका पूरा नाम है North Atlantic Treaty Organisation. 1949 में बनी थी ये सेना. सोवियत संघ से कोल्ड वार के दिनों में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement