The Lallantop

ऑनलाइन बिक रहा है 'कुछ भी नहीं', लोग खरीद भी रहे हैं, रिव्यू भी दे रहे हैं!

लेकिन पैकिंग इतनी दार्शनिक कि एक बार तो आपका भी मन हो जाएगा इसे खरीदने को.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
वो कौन सी चीज़ है जो ईश्वर से भी शक्तिशाली है? वो जो सबसे दुष्ट से भी दुष्ट है, वो जिसे खाकर आप मर जाओगे. जाहिर है ये रिडल आपने दसियों बार सुना होगा और इसका उत्तर भी पता ही होगा – नथिंग – कुछ भी नहीं!
अब यही 'नथिंग'
आप अमेज़न में खरीद सकते हैं, पूरे सोलह सौ अस्सी रूपये में. इस 'नथिंग' की सबसे (और एकमात्र) ख़ास बात है इसकी पैकेजिंग, जिसमें लिखा है (बड़ा दार्शनिक है, गौर से दो तीन बार पढ़ना) –
नथिंग – उस व्यक्ति के लिए जिसके पास सब-कुछ है!
बधाई! आपको उपहार में ‘कुछ भी नहीं’ मिला है. बिल्कुल ‘कुछ भी नहीं’. ये परम सूक्ष्मता है. कम ही अधिक है. अधिक ही कम है.
मूल्यवान है - ‘कुछ भी नहीं’
आसान है - ‘कुछ भी नहीं’
अल्पतम है - ‘कुछ भी नहीं’
पैक खोलें और आश्चर्य से भर जाएं जब ‘कुछ भी नहीं’ होगा. ‘कुछ भी नहीं’ को अपने मन के रास्ते बहने देकर आत्मा को शांत करने दें. इस पल का आनन्द लें. बहुत ज़ल्दी आप जान जाएंगे कि ‘कुछ भी नहीं’ हमेशा ‘कुछ-कुछ’ से बेहतर है.
मूल्यवान है, आसान है, अल्पतम है - ‘कुछ भी नहीं’
मूल्यवान है, आसान है, अल्पतम है - ‘कुछ भी नहीं’

मानवता पर मेरा भरोसा इस प्रोडक्ट के बारे में जानने के बाद भी थोड़ा बाकी था. लेकिन कमेंट सेक्शन में तो हद्द हो गई. लोगों ने न केवल इसे खरीदा है बल्कि ‘असंतुष्ट’ लोगों ने कंप्लेन भी की है. एक बानगी देखिए –
'हद्द है! मुझे कभी नहीं लगा कि मैं ‘कुछ भी नहीं’ के बारे में भी कभी शिकायत करूंगा. आखिर मैं उम्मीद की क्या रहा था – कुछ भी नहीं. लेकिन ये तो उससे भी बुरा था...
जैसा कि ऊपर और लोगों ने भी कहा है, मैंने जो ‘कुछ भी नहीं’ पाया वो स्टोर में प्रदर्शित किए गए चित्र से बिल्कुल अलग है. मैंने ये अपनी बिटिया के लिए चुना था, क्यूंकि उसने इसे किसी यू-ट्यूब वीडियो में देखा था.'
जब ये सब देख, पढ़ और सुन चुका था तो लगा यही देखना बाकी रह गया था. अब मैं आराम से मर सकूंगा, बीस पच्चीस साल बाद ही सही. लेकिन नहीं, असली धमाका होना तो बाकी था!
और वो धमाका था – 'नो-फोन एयर'
इनकी, यानी 'नो-फोन एयर' की एक ऑफिसियल वेबसाइट
भी है, और वहीं पर है इस उत्पाद का उत्पाद वर्णन, यानी प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन:
'नो-फोन एयर' आज तक का सबसे कम उन्नत नो-फोन है. पतले, हल्के और अदृश्य डिजाइन के साथ, नो-फोन एयर को पकड़ने पर ऐसा लगेगा मानो आपके हाथ में ‘कुछ भी नहीं’ है क्योंकि आपके हाथ में वाकई में ‘कुछ भी नहीं’ है.
ऐसा लगेगा कि आपके हाथ में कुछ भी नहीं है!
ऐसा लगेगा कि आपके हाथ में कुछ भी नहीं है!
हमने पहले हेड फोन्स जैक को हटाया, और फिर हमने सब कुछ हटा दिया. अपना स्मार्टफोन फेंक दें और नो-फोन एयर को चुनें. ये वैसा ‘कुछ भी नहीं’ है जैसा आज तक आपने देखा है. 'नो-फोन एयर', उन लोगों के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट है जिन्हें फोन की आवश्यकता नहीं है. अब हर कोई अपने असली फोन को बंद कर सकता है और 'नो-फोन एयर' उठा सकता है और वास्तविक जीवन का आनंद ले सकता है.
हमने पहले हेड फोन्स जैक को हटाया, और फिर हमने सब कुछ हटा दिया.
हमने पहले हेड फोन्स जैक को हटाया, और फिर हमने सब कुछ हटा दिया.
क्या शामिल है: हवा 'नो-फ़ोन एयर' खुदरा पैकेजिंग
क्या शामिल नहीं है: अपने पूर्व-प्रेमी या प्रेमिका को मैसेज करना स्थान ट्रैकिंग ब्राउज़िंग इतिहास डेटा ओवरजेस मृत बैटरियां फ़ोन
वारंटी: नो- फ़ोन की कोई वारंटी नहीं है और इसका उपयोग कुछ भी करने के लिए न किया जाए.
हां लेकिन इस नो-फ़ोन एयर के पोटेंशियल खरीददारों के एक बुरी खबर है – वो ये कि अभी ये प्रोडक्ट भारत में उपलब्ध नहीं है. तब तक इनका प्रोमो वीडियो ही देख लीजिए. क्रिएटिव है:

'एक कहानी रोज़' में कहानियां यहां पढ़ें:

याद एक अमरबेल है!

Advertisement

'तुम किसको दीप जलाकर पथ दिखलाना चाहती हो'

उसकी आवाज गूंजती है, जैसे लोहे की सांकल बजती है, जैसे ईमान बजता है!

Advertisement
Advertisement