आज यानी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती होती है. नेता लोग इसकी तैयारी काफी पहले से करके रखते हैं. लेकिन महाराष्ट्र में बीजेपी नेता एकदम्मै एक्साइटेड हो गए. दनादन पोस्टर छपवा के लगवा दिए. दाहनू शहर में ये पोस्टर लगा है. जो एकदम ऊपर लगा है. देखो इसमें क्या खास है. नहीं नोटिस किया? देखो जयंती को पुण्यतिथि लिख दिया है. ये फोटो सोशल मीडिया पर आई और वायरल हो गई. मामला गरमा गया कड़ी आंच पर. पालघर के दाहनू में पटेल जयंती को स्वच्छता अभियान का प्रोग्राम रखा गया है. जिसमें झाड़ू लेकर फोटो खिंचाने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी आने वाली हैं. लेकिन उससे पहले ये बमचक हो गई. बवाल के बाद नगर पालिका सेवक सईद शेख ने एक एप्लीकेशन थाने में भेज दिया. कहा कि ये तो भाई बेइज्जती है महापुरुष की. इन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. लेटर देख लो.

पोस्टर लगाने वाले चेत गए. पोस्टर में पुण्यतिथि की स्पेलिंग सही करा दी. कैसे सही की ये और भी बुरा है. पोस्टर चिपका दिया है उसपर. कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के सीएम बोले थे कि मीडिया को मराठी समझ नहीं आती इसलिए वो उसका उल्टा सीधा मतलब निकालकर खबर बना देते हैं. लेकिन यहां तो दिख रहा है न गुरू.
ये भी पढ़ें:
UP: योगी समर्थकों का नया पोस्टर, CM को लिखा 'मुल्ला भ्रष्टाचारी' मायावती जी आप 'मां काली' हैं, आपको कुबूल है?