बांबे स्टॉक एक्सचेंज ने मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद के लिए एप्लीकेशन मंगाए हैं. मौजूदा एमडी और सीईओ सुंदररामन राममूर्ति का कार्यकाल 15 जून 2027 को खत्म होगा. 15 जून को वह 65 साल के हो जाएंगे. मार्केट रेगुलेटर सेबी के नियमों के मुताबिक बीएसई के एमडी और सीईओ के लिए अधिकतम उम्र 65 साल है. उन्होंने 4 जनवरी, 2023 को BSE का चार्ज संभाला था.
BSE में नौकरी का मौका, MD-CEO के लिए निकली वैकेंसी, सैलरी कितनी होगी?
बांबे स्टॉक एक्सचेंज ने एमडी-सीईओ के लिए वैकेंसी निकाली है. सोशल मीडिया पोस्ट में भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया और दूसरी शर्तों के बारे में बताया गया है. मौजूदा एमडी और सीईओ सुंदररामन राममूर्ति का कार्यकाल अगले साल जून में खत्म होने वाला है.

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेबी के नियमों के तहत एमडी और सीईओ के पद पर ज्यादा से ज्यादा दो कार्यकाल का नियम है. प्रत्येक कार्यकाल 5 साल तक का हो सकता है. हालांकि, इसके लिए तय अधिकतम आयु सीमा का पालन करना भी जरूरी है.
क्या खूबियां जरूरी?सोशल मीडिया पोस्ट X पर बीएसई ने कहा कि वह कम से कम 20 साल के अनुभव वाले एक अनुभवी एमडी और सीईओ की तलाश कर रहा है. इसके तहत कैंडीडेट को सीनियर लीडरशिप रोल में कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी हैं.
बीएसई ने कहा कि कैंडिडेट को कैपिटल मार्केट की गहरी समझ होनी चाहिए. टेक्नोलॉजी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के ज्ञान के साथ और ऑपरेशनल एक्सीलेंस को आगे बढ़ाने की क्षमता भी जरूरी है. BSE के पोस्ट में कैंडिडेट के पास अलग-अलग स्टेकहोल्डर ग्रुप्स को मैनेज करने की क्षमता पर जोर दिया गया है. आइडियल कैंडिडेट के पास इन्वेस्टर्स, रेगुलेटर्स, बिज़नेस पार्टनर्स, कस्टमर्स, एम्प्लॉइज और दूसरे जरूरी लोगों की अपेक्षाओं को समझना और बैलेंस बनाने का अनुभव होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: HDFC बैंक में क्या चल रहा? अब सीनियर अधिकारियों पर गोपनीय जानकारी बाहरी लोगों को देने का आरोप
BSE ने कहा कि एप्लीकेंट्स का एकेडमिक बैकग्राउंड अच्छा होना चाहिए. इसमें किसी मान्यता प्राप्त एजुकेशनल या प्रोफेशनल इंस्टिट्यूशन से ग्रेजुएट डिग्री या प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन शामिल है. एलिजिबल क्वालिफिकेशन में जाने-माने इंस्टिट्यूशन से BA, BCom, CA, MBA, LLB, BTech या इसके बराबर की डिग्री शामिल है. एक्सचेंज ने कहा कि आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 1 जुलाई 2027 तक 62 साल से कम होनी चाहिए.
कितनी सैलरी मिलेगी?बीएसई ने कहा कि वेतन और अन्य सुविधाएं उद्योग के मानकों के अनुरूप होंगी. स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि एप्लीकेशन को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा. सिर्फ तय प्रोसेस से और तय टाइमलाइन के अंदर जमा किए गए एप्लीकेशन पर ही विचार किया जाएगा. BSE ने कहा कि एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करने से शॉर्टलिस्टिंग की गारंटी नहीं मिलती है और वह अपनी मर्जी से खास कैंडिडेट्स के लिए जरूरतों में ढील दे सकता है. इसमें कहा गया है कि फाइनल सिलेक्शन BSE के अपने फैसले पर होगा. साथ ही ये रेगुलेटरी अप्रूवल के अधीन होगा.
वीडियो: Haryana Electricity Strike: 7 घंटे में 5 हजार से ज्यादा शिकायतें, 10 लाख लोग परेशान











