The Lallantop

भंसाली से मारपीट के बाद अब बातचीत की टेबल पर आए सूरमा लोग

गालियां सुशांत की ओर डायवर्ट, उधर राखी सावंत पीटने वालों को कीड़े पड़वा रही हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
होशंगाबाद नगर निगम के अध्यक्ष हैं अखिलेश खंडेलवाल. उन्होंने ऐलान किया है कि "संजय लीला भंसाली को जूते मारने पर 10 हजार रूपये ईनाम.." बुरा उनका ये ऐलान था, इस पर आए सिर्फ 25 कमेंट थे, 4 शेयर थे, या उस पोस्ट पर आए 204 लाइक थे. इस पर विशेषज्ञों में मतभेद है. हमें सबसे बुरा ये लगा कि ऐसा अपडेट करते हुए, उनकी डीपी पर उनकी माताजी की तस्वीर थी. AKHILESH खैर एक बेसिक सा सवाल है, अखिलेश 10 हजार कैश में देंगे या चेक में? पेटीएम की लिमिट बीस हजार है और अगर किसी ने जूते तीन मारे और उनका मन पेटीएम से पैसे देने का किया तो क्या होगा. पचास हजार से ज्यादा के लेन-देन पर हमसे तो पैन कार्ड मांग लिया जाता है अगर ये क़ानून तोड़ने वाला काम हुआ तो क्या पैसे देते वक़्त क़ानून का ख्याल रखा जाएगा. सवाल ये भी कि अगर कोई उनकी बात से उत्साहित हो ऐसा काम कर भी देता है तो कानून के हत्थे चढ़ने पर क्या जेल से छुड़वाने भी अखिलेश जाएंगे. एक सवाल ये भी कि बीजेपी अपने ऐसे नेताओं को चुप क्यों नहीं कराती. क्या बीजेपी में सोशल नेट्वर्किंग साइट पर क्या लिखना है क्या नहीं इसको लेकर गाइडलाइन जारी नहीं होती. अंकिल प्राइवेट जॉब में होते तो इत्ते पे एचआर का मेल आ जाता नौकरी चली जाती. giphy इस बीच अंकल लालू के बेटे ने कहा. 'संजय लीला भंसाली के साथ बीजेपी शासित राजस्थान में जो हुआ, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हिंदुस्तानियों को आपस में लड़ाना इनके डीएनए में है.' वर्ड प्ले किए होते तो ये कुछ ऐसा होता कि एनडीए के डीएनए में लड़ाना है. पर वो तो बीजेपी की बात कर रहे थे. मैं अलायंस की बात क्यों करने लगा लालू फैमिली का जिक्र आते ही. विषयांतर हो रहा है मुद्दे पर लौटिए ट्वीट पढ़िए. https://twitter.com/yadavtejashwi/status/825929881263280129 लालू अंकिल भी आगे आए, कहिन. यूपी में होता तो कह देते जंगलराज है. बालक को रिट्वीट करते हुए कहे. बहुत परमोशन हो रहा ट्विटर पे. वैसे राजस्थान में जंगलराज कैसे कहा जा सकता है, सब हिरन तो फिल्म वाले मार देते हैं. क्या हिरन? क्या जंगल? ओक्के हम कुछ नहीं कह रहे हैं. ट्वीट पढ़िए. https://twitter.com/laluprasadrjd/status/825936200166813696 इधर जब सब हल्ला मचा था, संजय लीला भंसाली ने डैमेज कंट्रोल का काम शुरू कर दिया. खिलजी के ड्रीम सीन्स और पद्मावती-खिलजी के लव सीन्स पर बवाल पर सफाई दी है. भंसाली प्रोडक्शन ने बताया जैसे सीन पर सिरफोड़ मची है वैसे कोई सीन फिल्म में हैं ही नहीं. ड्रीम और लव सीक्वेंस नहीं हैं, अश्लील सीन भी नहीं हैं.  Sorry-Bout राजपूत करणी सेना और भंसाली प्रोडक्शन की ओर से प्रेस कांफ्रेंस की गई और रिटेन में आपसी सहमति हो गई. दोनों तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. बात-बात में बात संभाल ली गई. wek2JGJ वैसे एक बात कहें. इतना प्रेम? खिलजी और पद्मावती के बीच कोई लव स्टोरी भले न दिखाई जा रही है, हमको तो सीन में ही एक लव स्टोरी पनपती दिख रही है. आह! फिर विषयांतर. उधर सेना से जुड़े कुछ लड़कों ने कहा, फिल्म का नाम पद्मावती की जगह राजा रतन सिंह हो सकता है. साथ ही करणी सेना ने कहा, फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी स्क्रीनिंग एक कमेटी के सामने हो. राखी सावंत का भी एक वीडियो आया है, जिसमें वो संजय को मारने वालों को कीड़े पड़ने की कामना करती देखीं गईं. इस सबसे दूर कहीं सुशांत सिंह राजपूत ने अपने नाम में फिर राजपूत लगा लिया है. https://twitter.com/itsSSR/status/826062105585397760

Advertisement
Advertisement