The Lallantop

पत्नी से अफेयर था, पति ने बेटी के साथ मिलकर शख्स का मर्डर कर दिया, 46 दिन बाद कैसे खुला केस?

ये घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है. प्लानिंग बनाकर किए गए मर्डर को कैसे पुलिस ने परत दर परत खोल दिया?

Advertisement
post-main-image
पति ने 'दृश्यम' स्टाइल में की पत्नी के प्रेमी की हत्या. (फोटो - सहारनपुर पुलिस ट्विटर)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंधों के चलते एक शख्स की हत्या कर दी. आरोप है कि इस काम में उसका साथ उसकी बेटी और एक रिश्तेदार ने दिया. पुलिस के मुताबिक ये हत्या 26 जनवरी को की गई थी. आरोपी पुलिस को 46 दिन तक भटकाते रहे. लेकिन अब पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया है. सहारनपुर पुलिस ने 12 मार्च को इसकी जानकारी दी है.

Advertisement

कैसे की गई हत्या?

सहारनपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कपिल की पत्नी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करती थी. यहीं उसकी मुलाक़ात मनीष शर्मा से हुई थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. कपिल को इसका पता लगा. इससे पति और पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा. कपिल ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने मनीष को भी कई बार समझाया. लेकिन वो नहीं माना.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक इसके बाद कपिल ने मनीष को मारने का प्लान बनाया. 26 जनवरी को उसने मनीष को अपने घर बुलाया. कपिल की बेटी ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इससे वो बेहोश हो गया. बाद में शेखर नाम के एक शख़्स ने उसकी हत्या कर दी. शेखर कपिल का दूर का रिश्तेदार है. मनीष की बाइक को रेलवे स्टेशन ले जाकर छोड़ दिया गया. और उसका मोबाइल एक चलती ट्रेन में फेंक दिया.

मनीष की लाश को कार की डिक्की में डालकर नानौता नहर में फेंक दिया. आरोपियों से पूछताछ के बाद मंगलवार, 12 मार्च को शव बरामद किया गया. साथ ही कार और हथौड़ा भी मौक़े से मिल गया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें - पत्नी की लाश के साथ रहता था, पड़ोसियों को बदबू आई तब राज खुला

Advertisement

वहीं सहारनपुर के SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 26 जनवरी को मनीष शर्मा नाम का व्यापारी लापता हो गया था. उसकी प्रताप नगर मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी. मनीष हकीकतनगर में किराए के मकान में रहता था. उसके घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परिवार वालों ने उसकी किसी महिला से दोस्ती होने के बारे में भी बताया था. पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की. CCTV के फुटेज खंगाले. इसमें मनीष कपिल पुंडीर के घर जाते दिखा. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से सख़्ती से पूछताछ की, तब इन्होंने घटना के बारे में बता दिया.

वीडियो: यूट्यूब, इंजेक्शन और मर्डर प्लानिंग... बॉयफ्रेंड के साथ मिल पति को मारने की पूरी कहानी!

Advertisement