The Lallantop

अक्षय कुमार ने बाल क्यों मुंडवा लिए हैं?

लोग कह रहे हैं वो हेयर ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं. मगर हम बताते हैं असल वजह.

Advertisement
post-main-image
बिना बालों के नज़र आ रहे हैं अक्षय कुमार. बिग बॉस के सेट पर सलमान के साथ अक्षय.
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' 25 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है. इसके प्रमोशन में अक्षय ने दिन-रात एक कर दिया है. इस दौरान वो बिना बालों के नज़र आ रहे हैं.
उन्हें इस अवतार में देखते ही लोगों ने कई तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं. एक तबका इस एक्साइटमेंट में था अक्षय का ये लुक किसी फिल्म के लिए है. कुछ का मानना था कि अक्षय के बाल धीरे-धीरे कम हो रहे हैं. अपनी इस समस्या को छुपाने के बजाय उन्होंने इसे सबके सामने लाने का फैसला किया और सारे बाल साफ करवा लिए. जबकि कुछ लोगों का कहना था कि अक्षय अपने कम होते बालों की वजह से परेशान हैं. साउथ अफ्रीका जाकर हेयर ट्रांसप्लांट करवाने वाले हैं. इसी ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने अपने बाल हटवा लिए हैं. इससे पहले सलमान खान अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवा चुके हैं.
पैडमैन प्रमोशन के दौरान अलग-अलग जगहों पर अक्षय कुमार.
पैडमैन प्रमोशन के दौरान अलग-अलग मौकों पर अक्षय कुमार.

जब अक्षय कुमार इन सवालों से पक गए तो जवाब दे दिया. टीवी शो 'द ड्रामा कंपनी' के सेट पर अक्षय पर अक्षय ने बताया कि ये उनका ये लुक आने वाली किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आएगा. वो फिलहाल करण जौहर की फिल्म 'केसरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में वो सरदार बने हैं और इसके लिए उन्हें अपने सिर पर एक बड़ी सी पगड़ी पहननी है.
बालों के साथ ऐसा करने में उन्हें बहुत दिक्कत आ रही थी और गर्मी भी बहुत हो रही थी. ऐसे में उन्होंने अपने बाल ही साफ करवा लिए. अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' 12 अक्टूबर, 1897 के दिन लड़ी गई सारागढ़ी की जंग पर बेस्ड होगी. इस फिल्म में अक्षय का किरदार एक सिख सैनिक हवलदार ईश्वर सिंह का है. अक्षय के साथ इसमें परिणीति चोपड़ा भी नज़र आएंगी. 'केसरी' के 2019 होली पर रिलीज़ होने की संभावना है.
फिल्म 'केसरी' का फर्स्ट लुक.
फिल्म 'केसरी' का फर्स्ट लुक.


वीडियो देखें: केसरी के First Look में अक्षय की ख़तरनाक चीज़, जो किसी ने नहीं देखी

Advertisement



 
ये भी पढ़ें:

फिल्म केसरी के फर्स्ट लुक में अक्षय की एक खतरनाक चीज, जो किसी ने नहीं देखी

कौन है ये लड़की जो पल भर के लिए 'घूमर' गाने में दिखाई देती है?

Advertisement
Advertisement