The Lallantop

1,600 रुपये के लिए युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडे से पीटा, फिर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि युवक इसी तरह कई लोगों से पैसे ऐंठ चुके हैं. और उनसे मारपीट कर चुके हैं. उस दिन भी बदमाशों ने पीड़ित युवक को धमकी दी थी कि अगर किसी को बताएगा तो उसे और उसके भाई को जान से मार देंगे.

Advertisement
post-main-image
पीड़ित के परिजनों का कहना है कि आरोपी इस तरह की हरकतें कई लोगों के साथ कर चुके हैं. (सांकेतिक तस्वीर-आजतक)

राजस्थान के कोटपुतली बहरोड़ जिले में तीन युवकों ने पैसे न लौटाने पर एक युवक को बेरहमी से बेल्ट व डंडों से पीटा. इस दौरान उसे निर्वस्त्र भी किया गया. आरोपी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित युवक के पिता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस में दी है. पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित युवक बहरोड़ के गंडाला गांव का रहने वाला है. पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके बेटे भव्य ने गांव के ही एकलव्य से 1,600 रुपये उधार लिए थे. बाद में उसने उधार लिए पैसे लौटा दिए थे. इसके बावजूद एकलव्य अपने साथियों के साथ 2 मई 2024 को दोपहर के समय बेटे को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर एक कुएं पर ले गए. पहले कपड़े उतरवाए फिर बेरहमी से बेल्ट और डंडों से पीटा. घटना के बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने वीडियो सोशल पर वायरल कर दिया.

बताने पर जान से मारने की धमकी

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि युवक इसी तरह कई लोगों से पैसे ऐंठ चुके हैं. और उनसे मारपीट कर चुके हैं. उस दिन भी इन लड़कों ने पीड़ित युवक को धमकी दी थी कि अगर किसी को बताएगा तो उसे और उसके भाई को जान से मार देंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम को घेर कर हमला किया, जब्त किए ट्रैक्टर और JCB भी छुड़ा ले गए

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

मामले में नीमराना थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र के गंडाला गांव में एक युवक को तीन लोगों के द्वारा अर्धनग्न कर पीटने का वीडियो मिला. यह घटना करीब 10 दिन पुरानी है. इस पर पीड़ित युवक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. बताया जा रहा है कि वहीं पुलिस आरोपियों के क्रिमिनल रिकॉर्ड भी तलाश रही है. 

वीडियो: मुरादाबाद में मुस्लिम शख्स का आरोप- ट्रेन में जय श्री राम नहीं बोला तो बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement