हमारे देश में त्योहारों के वक्त ट्रेन में टिकट बुक कराना शादी में भीड़ के बीच से रसगुल्ला लेकर आने जैसा है. माने नामुमकिन ही माना जाए. रसगुल्ला फिर भी मिल सकता है, पर त्योहार के आस-पास ट्रेन में टिकट कतई नहीं. पर टिकट का जुगाड़ तो करना होता है. हम जैसे घर से दूर रह रहे लोगों को तो घर जाने की लालसा रहती है. इसमें सरकार भी हमारी कुछ मदद करती है. स्पेशल ट्रेनें चलाकर.
होली पर आपको घर पहुंचाने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें दे रहा, सबकी जानकारी यहां है
होली के मौके पर आनंद विहार से पटना जंक्शन, दिल्ली जंक्शन से बरौनी, आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा जंक्शन के बीच चलाई जा रही हैं कई ट्रेनें.

तो इस बार होली पर घर जाने के लिए कौन-कौन सी स्पेशल ट्रेन का जुगाड़ किया जा रहा है ये जानते हैं.
आनंद विहार से पटना जंक्शन के बीच ट्रेन चलाई जा रही है. ट्रेन का नंबर है 04066/04065. पटना से ये गाड़ी 22 से 29 मार्च के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी. दोनों दिशाओं में ये ट्रेन 6 फेरे लगाएगी.
अगली गाड़ी है 04062/04061. दिल्ली जंक्शन से बरौनी के बीच चलाई जा रही है. दिल्ली से ये ट्रेन 24 और 31 मार्च को चलेगी. बरौनी से इसे 25 मार्च और 1 अप्रैल को चलाया जाएगा.
ट्रेन नंबर 04060/04059 आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर के बीच छह फेरे लगाएगी. ये ट्रेन 22 से 29 मार्च के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. जयनगर से ये ट्रेन 23 से 30 मार्च के बीच हर बुधवार और शनिवार को चलेगी.
आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा जंक्शन के लिए ट्रेन नंबर 01664/01663 दो फेरे लगाएगी. आनंद विहार से ये ट्रेन 25 मार्च को चलेगी. वहीं सहरसा से ये 27 मार्च को चलेगी.
ट्रेन नंबर 04010/04009 आनंद विहार से जोगबनी के बीच चलेगी. आनंद विहार से ये 26 मार्च को जबकि जोगबनी से 28 मार्च को चलेगी.
दिल्ली जंक्शन से दरभंगा के बीच ट्रेन नंबर 04068/04067 छह चक्कर लगाएगी. दिल्ली से ये गाड़ी 22 से 29 मार्च के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. दरभंगा से ये गाड़ी 23 से 30 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी.
ट्रेन नंबर 04004/04005 नई दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच चलेगी. छह चक्कर लगाएगी. नई दिल्ली से ये ट्रेन 22 से 29 मार्च के बीच हर मंगलवार और बुधवार को चलेगी. सीतामढ़ी से ये ट्रेन 22 से 29 मार्च के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी.
वीडियो: मोदी सरकार के बजट में रेलवे के लिए क्या-क्या है?









