The Lallantop

अंकिता मर्डर केस पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

अंकिता मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी (तस्वीर- ट्विटर) और अंकिता भंडारी.

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी महिलाओं से बुरा बर्ताव करती है. 27 सितंबर को राहुल गांधी केरल के मलप्पुरम जिले के पांडिक्कड में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, भाषण में अंकिता मर्डर केस का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"मुझे नहीं पता कि आप लोगों को उत्तराखंड की घटना के बारे में पता है कि नहीं. लेकिन बीजेपी के एक नेता का बेटा, जो होटल चलाता है, वो एक लड़की को देह व्यापार में जाने के लिए मजबूर कर रहा था. ऐसे मैसेज हैं जिनमें वो लड़की इसके लिए मना कर रही थी... जब उस लड़की ने इसके लिए मना किया तो उसका मृत शरीर एक नदी में पाया गया. बीजेपी इस देश की महिलाओं के प्रति इस तरह व्यवहार करती है."

राहुल गांधी ने ट्विटर पर भी इस मामले पर टिप्पणी की है. 27 सितंबर को अपने ट्विटर हैंडल से उन्होंने लिखा,

Advertisement

"भारत की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं. लेकिन बीजेपी उनसे ऐसा व्यवहार कर रही है मानो वे कोई 'ऑब्जेक्ट' हों. इसका सबसे शर्मनाक उदाहरण उत्तराखंड में अंकिता की हत्या है. बीजेपी के मुख्यमंत्री ने आरोपी को बचाने के लिए सारे सबूतों पर बुलडोजर चलवा दिया. हम बीजेपी को महिलाओं से दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह व्यवहार नहीं करने देंगे."

इससे पहले भी राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी मर्डर मामले में बीजेपी को निशाने पर लिया था. 25 सितंबर को एक ट्वीट में उन्होंने कहा था,

"अपराध और अहंकार, भाजपा के पर्याय बन चुके हैं. न शर्मिंदगी, न एक शब्द. सिर्फ चुप्पी. प्रधानमंत्री का संदेश साफ है- महिलाएं मुझसे कोई उम्मीद न रखें."

Advertisement

राहुल गांधी ने जिस 'बीजेपी नेता' का जिक्र किया, उनका नाम विनोद आर्य (Vinod Arya) है. वो अंकिता की हत्या के आरोपी पुलकित आर्य के पिता हैं. पहले राज्य मंत्री रहे हैं. विनोद आर्य अपने बेटे को निर्दोष मानते हैं. एक बयान में उन्होंने पुलकित को 'सीधा-सादा, काम से मतलब रखने वाला लड़का' बताया था.

विनोद आर्य अब बीजेपी में नहीं हैं. अंकिता की हत्या में उनके बेटे का नाम आने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. वहीं पुलकित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके वनतारा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया था. अंकिता भंडारी इसी रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं. बीती 18 सितंबर को उनके गायब होने की खबर आई थी. पांच दिन बाद 23 सितंबर को उनका शव एक नहर से बरामद किया गया था.

अंकिता मर्डर केस में वॉट्सऐप चैट से बड़ा खुलासा

Advertisement