The Lallantop

सुबह-सुबह मेल भेजकर 250 लोगों को नौकरी से निकाला, अमेजन में बड़ी छंटनी

अमेजन में एक बार फिर छंटनी का दौर शुरु हो चुका है. इस बार 250 लोगों पर इसकी गाज गिरी है. ये कटौती कंपनी के डिवाइस यूनिट में की गई है, जो किंडल ई-रीडर और इको स्मार्ट स्पीकर जैसे प्रोडक्ट्स संभालते हैं.

Advertisement
post-main-image
अमेजन ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट रोल से जुड़े 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. (courtesy: AI-Generated)

सुबह-सुबह मेल भेजकर नौकरी से निकाल देना तो जैसे कंपनियों की आदत-सी बन गई है. जब आप सुबह दफ्तर जाने के लिए अलार्म बंद कर रहे होते हैं. फोन उठाते हैं ताकि रात में आए नोटिफिकेशन चेक कर सकें. तभी आपको एक ई-मेल का नोटिफिकेशन दिखता है. उसमें लिखा होता है - ‘आज से आपका रोल टर्मिनेट किया जा रहा है. दफ्तर आने की ज़रूरत नहीं है.' बस इतना ही लिखकर किसी का जीवन अंधकार में धकेल देते हैं. ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने ऐसा ही किया है. 

Advertisement

इस बार 250 लोगों पर इसकी गाज गिरी है. ये कटौती कंपनी के डिवाइस यूनिट में की गई है, जो किंडल ई-रीडर और इको स्मार्ट स्पीकर जैसे प्रोडक्ट्स के लिए जिम्मेदार है. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े रोल पर इसका ज्यादा असर पड़ा है. अमेज़न की टीम दुनिया भर में है. मगर अमेरिका में इसकी ज्यादातर लीडरशिप रहती है. अभी ये साफ नहीं है कि कहां के लोगों की नौकरी गई है.  

अमेज़न ने क्या बताया?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह-सुबह मेल और टेक्स्ट मैसेज के ज़रिए लोगों को इसके बारे में जानकारी दी गई. अमेज़न की उपाध्यक्ष चेरी रॉबिन्सन ने मेल भेजा था. वैसे, सुबह-सुबह छंटनी का मेल आना कोई असामान्य बात नहीं है. इससे पहले, मेटा और ओरेकल जैसी कंपनियों ने भी इसी तरह के ईमेल के जरिए प्रभावित कर्मचारियों को जानकारी दी थी. 

Advertisement

अमेज़न ने एक स्टेटमेंट में खुद छंटनी की पुष्टि की है. एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने कुछ पदों को खत्म करने का मुश्किल फैसला लिया है.’ हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया कि कितने पदों पर असर पड़ा है. 

हालांकि, अमेज़न ने ये नहीं कहा है कि हाल ही में की गई छंटनी सीधे तौर पर AI को अपनाने का नतीजा है. बताया कि कटौतियां प्रबंधन ढांचे को सरल बनाने, नौकरशाही को कम करने और टीमों को कंपनी की प्राथमिकताओं के अनुरूप ढालने के लिए की गई हैं. 

ये भी पढ़ें: अमेज़न प्राइम ने 1499 रुपये लेकर भी दिखाए ऐड, अब कोर्ट ने कस्टमर को छह गुना पैसा दिलाया

Advertisement

इस छंटनी से पहले अमेज़न ने इसी महीने अपने मुख्य रिटेल डिवीज़न से लगभग 1,000 नौकरियां खत्म करने का फैसला लिया था. जनवरी 2026 में कंपनी ने 16,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था. उससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी कंपनी ने 14,000 लोगों को नौकरी से निकाला था. इसके बरक्स कंपनी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में अरबों डॉलर का निवेश कर रही है. अनुमान है कि अमेज़न अकेले इस साल AI में 220 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकती है.

वीडियो: टेलीग्राम पर रिफंड को लेकर गजब का स्कैम चल रहा था, अमेज़न वालों के होश उड़ गए, क्या एक्शन लिया?

Advertisement