The Lallantop

पत्नी जिम के लिए निकली, प्रेमी घर में घुसा, CCTV में कैद हुई गाजियाबाद की पूरी घटना

Ghaziabad wife lover attack husband CCTV: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पति पर हमला करने वाली घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. इसमें महिला को घर से निकलते और जिम ट्रेनर को घर के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी जिम ट्रेनर के घर में अंदर जाते हुए का CCTV फुटेज आया है. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गाजियाबाद के वसुंधरा में महिला प्रिया शर्मा और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह ने मिलकर पति शशांक कंथरिया पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • शशांक को प्रिया और प्रताप के बीच संबंध की जानकारी हुई थी, जिसके बाद 25 और 26 अक्टूबर को उन्होंने शशांक को मारने की साजिश रची और घटना वाली सुबह प्रिया ने जानबूझकर घर का गेट खुला छोड़ा।
  • घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना की पूरी रूपरेखा स्पष्ट हुई है और शशांक का इलाज ICU में जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद के वसुंधरा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला किया था. घटना में पीड़ित शशांक कंथरिया की जान बच गई. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालात गंभीर बताई गई है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी प्रिया शर्मा और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया. अब घटना वाले दिन का CCTV फुटेज सामने आया है.

Advertisement

अलग-अलग जगह लगे CCTV कैमरों में प्रशांत के घर में एंटर होते. बाहर निकलते. लोगों का उसका पीछे करने तक पूरी घटना कैद हो गई है. 26 अक्टूबर को रिकॉर्ड हुई फुटेज में प्रिया सुबह करीब  5:17 बजे अपने घर से निकलती और अपनी कार में जाती हुई दिखाई देती है.

प्रिया की जाते ही घर में घुसा जिम ट्रेनर

लगभग तीन मिनट बाद यानी सुबह 5:20 बजे प्रताप सिंह घर के अंदर जाता है. रिकॉर्डिंग आगे बढ़ती है. एक व्यक्ति को पीड़ित के घर के बाहर खड़ा हुआ देखा जाता है. वो जिम ट्रेनर के घर से बाहर निकलते ही उसे पकड़ने के लिए भागता है. शोर की आवाज सुनकर बराबर वाला पड़ोसी शशांक के घर में जाता है.

Advertisement

मेन गेट के पास लगे CCTV में प्रताप और शख्स भागते हुए दिखते हैं. उन्हें देख गार्ड और अन्य लोग भी जिम ट्रेनर को पकड़ने के लिए भागने लगते हैं. एक अन्य CCTV रिकॉर्डिंग में कई लोग शशांक के घर के बाहर खड़े दिखाई देते हैं, जो कार से उन्हें अस्पताल लेकर जाते हैं.

35 वर्षीय शशांक कंथरिया अभी इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं. घटना के समय उनकी बेटी साथ में सो रही थी. उसे कोई चोट नहीं लगी है.

क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े मयंक गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया फिटनेस हेडक्वार्टर नाम की जिम में जाती थी. वहां प्रताप सिंह ट्रेनर था. दोनों कुछ टाइम बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे. शशांक को उनके बारे में पता लगा, जिसके बाद उसने प्रिया से कहा कि वो अपना रिश्ता प्रताप से खत्म कर दें.

Advertisement

ये भी पढ़ें: जिम गई पत्नी ने घर खुला छोड़ा, उसी जिम के ट्रेनर ने पीछे से पति को चाकू मारा, सब प्लान था

पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर की सुबह रनिंग के दौरान प्रताप और प्रिया ने शशांक को मारने का प्लान बनाया. 26 अक्टूबर की सुबह उन्होंने प्लान को अंजाम देने की कोशिश की. प्रिया सुबह जिम जाने का कहकर घर से निकली. बाहर जाते हुए उसने गेट खुला छोड़ दिया. उसके बाद प्रताप घर में घुसा. मामले में पीड़ित के भाई ने शिकायत दर्ज कराई थी. प्रिया और प्रताप को गिरफ्तार किया जा चुका है.

वीडियो: 'बहन जी, आप बार-बार…’, आकाश आनंद ने मायावती से क्या सवाल किया?

Advertisement