The Lallantop

चिड़ियाघर से गायब हुई पत्नी 20 दिन बाद मिली, बोली 'रास्ता भटक गई थी', फिर आई CCTV फुटेज

Gwalior Woman Zoo missing CCTV: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला किसी के साथ बैठकर कहीं चली गई थी. 20 बाद उसने कहा कि वो रास्ता भटक गई थी. लेकिन असल बात कुछ और थी.

Advertisement
post-main-image
पति बाइक पार्क करने गया, महिला किसी और के साथ चली गई. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला 20 दिन बाद पुलिस ने बरामद की, जो चिड़ियाघर से गायब होने के बाद किसी और के साथ जाती हुई CCTV में दिखी थी।
  • महिला की गायब होने की स्थिति 6 अक्टूबर को तब बनी जब पति करण बाइक पार्क करने गया और महिला सुहाना किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई, जिसे बाद में अरमान खान बताया गया।
  • पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला अपनी मर्जी से गई थी या जबरदस्ती, साथ ही पति करण के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स अपनी पत्नी को चिड़ियाघर घुमाने के लिए लाया. उसने कहा कि वो बाइक पार्क करके आता है, फिर अंदर चलेंगे. लेकिन जब वो वापस आया, तब तक उसकी पत्नी कहीं गायब हो चुकी थी. घबराकर उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. वो परेशान था. लेकिन जब पुलिस ने CCTV देखे, तो वो किसी और के साथ जाती दिखी.

Advertisement

पुलिस ने 20 दिन बाद महिला को बरामद कर लिया. गायब होने के बारे में उससे सवाल पूछा, तो उसने कहा कि वो ‘रास्ता भटक गई’ थी. महिला का नाम सुहाना रजक है. उम्र 18 साल बताई गई है. उसकी शादी लगभग 5 महीने पहले शिवपुरी के रहने वाले करण रजक से हुई थी. करण की उम्र 21 साल है.

कुछ ही सेकेंड में दूसरे शख्स के साथ गई पत्नी

6 अक्टूबर को दोनों एक रिश्तेदार के घर गए थे. वहां पर सुहाना ने जू जाने का प्लान बनाया. घर से निकलकर वो चिड़ियाघर गए. करण गेट के पास महिला को उतारकर बाइक पार्क करने चला गया. जब वापस आया, तो सुहाना कहीं नहीं मिली.

Advertisement

पति ने अपने चाचा के साथ जाकर पड़ाव थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले. उसमें सुहाना किसी और के साथ जाती दिखी.

CCTV में नजर आ रहा है कि करण, सुहाना को छोड़कर जाता है. कुछ ही सेकेंड में एक शख्स सुहाना के पास आकर बाइक रोकता है. सुहाना भागी-भागी उसके साथ बैठकर चली जाती है.

पत्नी ने कहा- झोपड़ी में रह रही थी

वीडियो रिकॉर्ड में करण ने सुहाना की पहचान कर ली थी. उसने दावा किया कि बाइक वाला शख्स अरमान खान है. इंवेस्टिगेशन के बाद पुलिस ने 20 दिन बाद महिला को बरामद कर लिया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: लखनऊ ट्रिपल मर्डर का वीडियो आया, आरोपी ने पिस्टल में मैगजीन भरकर तीनों को गोलियां मारीं

पुलिस ने जब उससे सवाल किया गया कि वो इतने दिन कहां थी, तो उसने कहा कि किसी से लिफ्ट ली थी. बाइक वाला उसे बहोड़ापुर के मोतीझील इलाके में छोड़ गया था. वहां रास्ता भटकने के बाद वो एक झोपड़ी में रहने लगी.

मामले पर ग्वालियर CSP रॉबिन जैन ने कहा,

“CCTV फुटेज में महिला एक लड़के के साथ मोटरसाइकिल से जाती हुई दिखाई दी. महिला को दस्तयाब कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि वह रास्ता भटक गई थीं और किसी से लिफ्ट मांग कर चली गई थी. उनसे और विस्तृत पूछताछ की जाएगी."

पुलिस ने कहा कि महिला बालिग है. इसलिए जांच की जा रही है कि वो अपनी मर्जी से गई या जबरदस्ती ले जाया गया. आगे कार्रवाई की जा रही है. पति करण के अरमान खान से जुड़े आरोपों की भी जांच की जाएगी. 

वीडियो: ‘मैं बनिया हूं’, हरदीप सिंह पुरी ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement