The Lallantop

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या, हाल ही में सुरक्षा वापिस ली गई थी

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी. मूसेवाला पर मानसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बता दें कि एक दिन पहले पंजाब सरकार ने मूसेवाला समेत 424 VIP की सुरक्षा वापस ली थी. 

Advertisement
post-main-image
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत

पंजाब के चर्चित सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. पंजाब के मनसा जिले के जवाहर गांव में मूसेवाला पर फायरिंग की गई. मूसेवाला को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित किया गया. इस वारदात में दो और लोगों के घायल होने की खबर हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बताया जा रहा है कि सिद्धू पर 30 राउंड फायरिंग की गई. सिद्धू की गाड़ी पर गोलियों के कई निशान देखे गए. मूसेवाला के निधन की जानकारी देते हुए मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर रंजीत राय ने कहा कि तीन लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उच्च संस्थान में रेफर कर दिया गया है.

Advertisement

आपको बता दें कि मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब की मनसा सीट से चुनाव लड़ा था. एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा वापस ली गई थी.

सिद्धू मूसेवाला का जन्म 1993 में पंजाब के मनसा जिले के मूसे वाले गांव में हुआ था. वो अपने रैप गानों के लिए काफी फेमस थे. उनकी मां गांव की मुखिया थीं. मूसेवाला के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री थी. कॉलेज के दिनों में उनका रिश्ता म्यूजिक से जुड़ा था और वो कनाडा चले गए थे.

 

Advertisement

(इस खबर में लगातार अपडेट जारी है…)

 

Advertisement