केमिस्ट्री का 2026 का नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को मिला है. उन्हें "असिमेट्रिक ऑर्गेनिक सिंथेसिस में नॉन-लीनियर इफेक्ट्स और ऑटो-कैटालिसिस" की खोज के लिए सम्मानित किया गया है. बुधवार, 7 अक्टूबर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने ये घोषणा की.
केमिकल रिएक्शन को कंट्रोल करने वाले वैज्ञानिकों को केमिस्ट्री का नोबेल मिलेगा
Nobel Prize in Chemistry 2026 winner: हेनरी बी. कागन (उम्र 95) का जन्म फ्रांस के बोलोग्ने-बिलानकोर्ट में हुआ था. वहीं, दूसरे विजेता जापान के हिरोशिमा से ताल्लुक रखने वाले केन्सो सोई (उम्र 76) टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस से जुड़े हुए हैं.

हेनरी बी. कागन (उम्र 95) का जन्म फ्रांस के बोलोग्ने-बिलानकोर्ट में हुआ था. वे यूनिवर्सिटी पेरिस-सुड से जुड़े हैं. दूसरे विजेता केन्सो सोई (76 वर्षीय) जापान के हिरोशिमा से आते हैं. वे टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस से जुड़े हुए हैं. दोनों वैज्ञानिकों की खोज ने लंबे समय से चली आ रही एक पहेली को सुलझा दिया है.
वैज्ञानिकों की खोज ने पहेली को सुलझायाकुछ अणु ऐसे होते हैं, जो एक-दूसरे की मिरर इमेज जैसी दो संरचनाओं में मौजूद हो सकते हैं. लेकिन जीवित जीवों में इनमें से सिर्फ एक ही रूप पाया जाता है. लंबे समय से केमिस्टों के बीच ये रहस्य बना हुआ था कि इस तरह की केमिकल एसिमेट्री कैसे पैदा हुई. कागन और केन्सो सोई ने इस पहेली का समाधान निकाला है.
हेनरी कागन ने केमिकल रिएक्शन को कंट्रोल करने का एक नया तरीका खोजा. इससे केमिकल प्रोसेस में किसी एक रूप को दूसरे रूप से ज्यादा मात्रा में बनाना मुमकिन हो गया.
केन्सो सोई ने पहला ऐसा केमिकल रिएक्शन डिजाइन किया जिसमें संभावित मिरर इमेज में से सिर्फ एक बनी. कहा गया कि खुद 'जीवन' के बनने के अलावा प्रकृति में ऐसा कुछ पहले कभी अचीव नहीं किया गया था.
केमिस्ट्री के लिए नोबेल कमेटी के चेयरमैन हेनर लिंके ने हेनरी कागन और केन्सो सोई की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इन वैज्ञानिकों ने जो केमिकल रिएक्शन विकसित किया वो शानदार है.
पिछले साल जापान के सुसुमु कितागावा, यू.के. के रिचर्ड रॉब्सन और अमेरिकी-जॉर्डनियन ओमर याघी को केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार मिला था. उन्हें मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर डिजाइन करने का तरीका विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया था.
ये भी पढ़ें: ब्रह्मांड का 'अनदेखा' दिखाने का रास्ता निकाला, इस वैज्ञानिक को मिला फिजिक्स का नोबेल
मेडिसिन में नोबेल प्राइज की घोषणा के साथ नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का हफ्ता शुरू हुआ था. कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेमेगन और जॉर्ज नागल
ने ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज के लिए 2026 का पुरस्कार जीता है.
फिजिक्स का नोबेल प्राइज फ्रांसिस हैल्जेन को दिया गया है. अगला पुरस्कार 8 अक्टूबर को लिटरेचर में दिया जाएगा. 9 अक्टूबर को शांति पुरस्कार के विजेता का नाम घोषित किया जाएगा. 12 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स के प्राइज के साथ नोबेल सीजन का समापन होगा.
नोबेल पुरस्कार में एक डिप्लोमा, एक गोल्ड मेडल और 12 मिलियन क्रोनर ($1.2 मिलियन) की पुरस्कार राशि शामिल होती है. अगर किसी एक क्षेत्र में एक से ज्यादा विजेता होते हैं, तो इसे आपस में बांट दिया जाता है.
वीडियो: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में स्मित मच्छार पर हमला, इजरायली डेंटिस्ट ने कैसे बचाई जान?













