The Lallantop

फरीदाबाद में 17 साल के लड़के की मौत पर भारी बवाल, छात्रा के घर गया था पर जिंदा नहीं लौटा

Faridabad student found dead classmate house: फरीदाबाद में 10वीं क्लास के छात्र ने अपनी फीमेल क्लासमेट के घर में कथित तौर पर अपनी जान ले ली. मगर परिवार इसे सुसाइड का मामला नहीं मान रहा है. उनका आरोप है कि बेटे की हत्या की गई.

Advertisement
post-main-image
भीड़ ने छात्रा के घर पर काफी तोड़-फोड़ मचाई. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं क्लास के छात्र अर्जुन ने कथित रूप से अपनी क्लासमेट के घर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई।
  • मृतक के परिवार का आरोप है कि छात्रा ने अर्जुन को अपने घर बुलाकर मारपीट की, और इसलिए वे इस घटना को सुसाइड नहीं बल्कि हत्या मानते हैं।
  • इस घटना के बाद बड़ी संख्या में भीड़ जुड़ गई, पुलिस पर पथराव हुआ और जांच के लिए मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं क्लास के छात्र ने अपनी फीमेल क्लासमेट के घर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से मृतक के परिजन और अन्य लोग गुस्से में हैं. गुस्साई भीड़ ने छात्रा के घर पर धावा बोलकर वहां तोड़-फोड़ की. पुलिस पर पथराव भी किया गया. कुछ पुलिसकर्मियों के घटना में घायल होने की खबर है.

Advertisement

17 वर्षीय मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है. वह साईं नगर पार्ट-2 में परिवार के साथ रहता था. इंडिया टुडे से जुड़े सचिन गौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार, 8 अक्टूबर को अर्जुन अपनी क्लासमेट के घर गया था. छात्रा का घर टिटू कॉलोनी इलाके के शिव शक्ति एन्क्लेव में है. परिवार का कहना है कि उन्हें किसी और से बेटे की मौत की खबर मिली.

परिवार का आरोप- 'बेटे की हत्या हुई'

परिवार इसे सुसाइड मानने से इनकार कर रहा है. उनका आरोप है कि लड़की ने अर्जुन को अपने घर पर बुलाया. छात्रा के परिवार ने उसकी पिटाई की और उसे मार दिया. इसलिए परिजन और अन्य लोग मिलकर छात्रा के घर बड़ी संख्या में पहुंच गए. 

Advertisement

घटना के कुछ वीडियो भी आए हैं. क्लिप में नजर आ रहा है कि आक्रोशित भीड़ घर के बाहर खड़ी है. भीड़ को घर में आने से रोकने के लिए गेट के पास सामान अड़ा रखा है. लेकिन लोग उसे भी हटा देते हैं. फिर अंदर जाकर सामना बाहर फेंकने लगते हैं. इसमें कूलर-कपड़े आदि चीजें शामिल हैं. 

वीडियो में कोई पीछे से कह रहा है, 

“अरे पत्थर मत मारो. पत्थर मत मारो. पुलिस को तो काम करने दो. अरे वो मर जाएगा. छोड़ दो भाई.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'मां ट्रेन में कुछ शराबी हैं,' हिमाश्री ने फोन पर यही कहा था, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर शव मिला

एंबुलेंस चालक के कपड़े फाडे

मृतक के शव लेने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस शिव शक्ति एनक्लेव पहुंची, तो उसे भी नहीं बख्शा गया. एंबुलेंस चालक महफूज ने बताया,

“वहां कम से कम 500 लोग थे. वहां पुलिस वाले थे. उन्हें भी चोट लगी थी. वहां पथराव हुआ था. हम भाग गए थे. उन लोगों ने हमारे कपड़े तक फाड़े. मेरी पॉकेट में पैसे थे, वो भी निकाल लिए गए.”

मृतक की मां का कहना है कि छात्रा ने बेटे को घर बुलाकर मारा. अर्जुन के भाई को भी मारा. 

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसीपी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. और स्थिति को नियंत्रित किया. सीपी राजीव ने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम से मारपीट की और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: दिल्ली प्रदर्शन में नेहा बोरा की वायरल तस्वीर के पीछे की कहानी, महिला कांस्टेबल ने क्या बताया?

Advertisement