The Lallantop

'प्राइम मिनिस्टर अंबानी...', एलन मस्क ने इस बार हद पार कर दी

Elon Musk Starlink Ambani post: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने Starlink को लेकर नया पोस्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने अंबानी को पीएम कहकर संबोधित किया.

Advertisement
post-main-image
एलन मस्क ने अंबानी को एक 'एक्स' पोस्ट में प्रधानमंत्री कहा. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के प्रवेश में बाधा डाले जाने के आरोप लगाते हुए मुकेश अंबानी को 'भारत का प्रधानमंत्री' कहकर सीधे तौर पर निशाना बनाया।
  • मस्क के आरोपों के पीछे भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस न मिलने और बाजार में ओलिगार्कों के एकाधिकार बनाए रखने का संदर्भ है, जिससे कंपनी की सेवा को परेशानी हो रही है।
  • इस विवाद के बाद भारत सरकार ने आरोपों को खारिज किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मस्क को संयम बरतने की सलाह दी, जबकि स्टारलिंक ने भारत के नियमों का पालन करने का दावा किया है।

अमेरिकी व्यापारी एलन मस्क कल तक ये पूछ रहे थे कि ‘क्या मुकेश अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?’ अब उन्होंने अंबानी को सीधा-सीधा ‘प्रधानमंत्री’ ही कह दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एलन मस्क ‘Starlink’ की भारत में रुकी एंट्री पर अब तक कई पोस्ट कर चुके हैं. पहले उन्होंने इशारों में भारत के ‘ओलिगार्क’ को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और लोगों को अंदाजा लगाने के लिए छोड़ दिया कि वो किसकी बात कर रहे हैं. लेकिन बाद में उन्होंने नाम लेते हुए सीधा सवाल किया कि क्या मुकेश अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं? जाहिर है उनका इशारा अंबानी के रिलायंस जियो की ओर था. 

Advertisement
अंबानी से एलन मस्क ने क्या कहा?

इन दोनों पोस्ट्स के बाद भारत सरकार को उनके आरोपों को खारिज करने के लिए सामने आना पड़ा. लेकिन मस्क हैं कि रुक नहीं रहे. दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने अब मुकेश अंबानी को सीधे ‘भारत का प्रधानमंत्री’ कहकर कटाक्ष किया है. शुक्रवार, 9 अक्टूबर को अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा,

आदरणीय प्रधानमंत्री अंबानी. प्लीज मेरी माफी स्वीकार करें. मुझे यह एहसास नहीं था कि आप ही भारत के 'असली बॉस' हैं. जाहिर है कि आप भारत के महान लोगों का अपने एकाधिकार के जरिए शोषण करना जारी रखना चाहेंगे. लेकिन क्या आप फिर भी स्टारलिंक को मुकाबला करने का मौका देने पर विचार करेंगे?

Advertisement

मस्क ने कहा कि भारत की कई जगहों पर इंटरनेट नहीं है. स्टारलिंक उनकी जिंदगी बेहतर बना सकता है. उन्होंने लिखा,

भारत में कई ऐसे इलाके हैं, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है. इससे बच्चों को पढ़ाई का मौका नहीं मिल पाता और छोटे कारोबारियों को अपने सामान को वैश्विक बाजार में बेचने का अवसर नहीं मिलता. स्टारलिंक उनकी जिंदगी को बेहतर बना सकता है.

prime_minister_ambani_elon_musk_post
एलन मस्क का पोस्ट (Courtesy-@elonmusk)
राहुल गांधी ने दिया था जवाब

एलन मस्क ने 8 अक्टूबर को एक पोस्ट में कहा था कि स्टारलिंक को 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिला है. भारत में भी कंपनी ने 5 सालों में सरकार के हर नियम और जरूरत को पूरा किया. फिर भी लाइसेंस नहीं मिला. फिर उन्होंने आरोप लगाया कि स्टारलिंक को कुछ 'ओलिगार्क' (बड़े प्रभावशाली कारोबारी) जानबूझकर रोक रहे हैं, ताकि भारतीय बाजार पर उनका एकाधिकार (monopolistic chokehold) बना रहे. पोस्ट की आखिरी लाइन में मस्क ने लिखा, ‘क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं?’

Advertisement

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने एलन मस्क से 'दूसरे शख्स' का इंतजार करने को कहा, जवाब मिला ‘थैंक्यू राहुल’

उनकी इस पोस्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी रिप्लाई आया. उन्होंने कहा था कि इंतजार कीजिए. जब तक आप दूसरे व्यक्ति से नहीं मिलते. एलन मस्क ने कांग्रेस नेता की पोस्ट पर कहा कि ये वाकई में चिंता की बात है. स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशन्स की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने बताया कि कंपनी ने भारत के हिसाब से सिक्योरिटी कंट्रोल बनाए हैं और भारत में 20 गेटवे साइट्स तैयार की हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी भारतीय यूर्सज का डेटा भारत में ही रख रही है.

वीडियो: दिल्ली प्रदर्शन में नेहा बोरा की वायरल तस्वीर के पीछे की कहानी, महिला कांस्टेबल ने क्या बताया?

Advertisement