The Lallantop

शिवसेना में शामिल प्रियंका ने गठबंधन पार्टी की नेता स्मृति ईरानी की डिग्री पर क्या कहा

'क्योंकि प्रियंका भी कभी कांग्रेस में थी'

Advertisement
post-main-image
प्रियंका चतुर्वेदी और स्मृति ईरानी
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने 19 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा देकर शिवसेना जॉइन कर लिया है. स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर एएनआई के एक सवाल पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-
 पिछले 5 साल में अगर आप शिवसेना को ही देखते हैं तो जहां-जहां सरकार ने गलत काम किए, वे आवाज़ उठाने से हिचकिचाए नहीं और गाना मैं गाता रहूंगी.
वीडियो देखिए. हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया था, उस वक्त उन्होंने बताया था कि वह ग्रेजुएट नहीं हैं. इस पर कमेंट करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने एक गाना गाया था. यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. वह गाना देखते-सुनते जाइए- प्रियंका ने कांग्रेस क्यों छोड़ा? 19 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे इस्तीफे में प्रियंका ने पार्टी में गुंडों को तरजीह देने का आरोप लगाया. प्रियंका के खिलाफ बीते साल 1 सितंबर, 2018 को मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की थी. तब पार्टी ने उन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. मगर हाल ही में उन कार्यकर्ताओं का निष्कासन रद्द कर दिया गया है. इसके बाद से प्रियंका पार्टी से नाराज चल रही थीं. और अब कांगेस छोड़ शिवसेना जॉइन कर लिया है.
वीडियो- अब कोई मॉल कैरीबैग के पैसे मांगे तो ये वीडियो दिखा देना

Advertisement
Advertisement