The Lallantop

मेड का खुलासा, 'मुझसे पैसे उधार लिया करती थी प्रत्यूषा'

'प्रत्यूषा राहुल से प्यार करती थी, लेकिन राहुल उसके पैसों से'

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
प्रत्यूषा बनर्जी के कथित सुसाइड केस में पुलिस ने लगभग 15 लोगों के बयान लिए हैं. जिनमें उसके दोस्त, रिश्तेदार, सोसाइटी के लोग और घर पर काम करने वाली मेड के बयान शामिल हैं. इनमें प्रत्यूषा की मेड रेनू सिन्हा के बयान अहम माने जा रहे हैं. रेनू की मानें तो प्रत्यूषा अक्सर अपनी मेड से पैसे उधार लिया करती थी. छोटे-छोटे कामों के लिए. जैसे दवाएं खरीदना या कैब हायर करना. रेनू 3 महीनों से प्रत्यूषा के साथ उसके घर पर ही रह रही थी. रेनू बताती है कि वो एक छोटी मॉडल हुआ करती थी. मुंबई में स्ट्रगल कर रही थी. फिर उसकी मुलाकात प्रत्यूषा से हुई और पेट पालने के लिए उसने प्रत्यूषा के घर में ही मेड का काम शुरू कर दिया. पहले वो प्रत्यूषा के साथ उसके कांदिवली वाले घर में थी. फिर उसके साथ गोरेगांव आ गई थी. लेकिन 20 मार्च, यानी कथित सुसाइड के लगभग 10 दिन पहले रेनू को काम छोड़ना पड़ा क्योंकि प्रत्यूषा अब उसकी सैलरी नहीं दे पा रही थी. "प्रत्यूषा की मां और राहुल, दोनों ही उसके पैसों पर कब्ज़ा करना चाहते थे. "प्रत्यूषा की मां शोमा प्रत्यूषा और राहुल के रिश्ते से खुश नहीं थी. बार-बार प्रत्यूषा से राहुल को छोड़ने को कहती. राहुल के मन में भी शोमा के लिए कोई प्रेम या इज्जत नहीं थी. वो भी प्रत्यूषा से कहता कि मां से रिश्ता तोड़ लो. मां कहती कि प्रत्यूषा राहुल को पैसे न दे कर, उसे दे. इस बात से प्रत्यूषा फ्रस्ट्रेट हो कर अक्सर मां से लड़ जाया करती थी. हर लड़ाई के बाद मां को घर से निकल जाने को कहती. राहुल भी प्रत्यूषा की मां से इतना चिढ़ता कि प्रत्यूषा के फ़ोन से उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था." रेनू की मानें तो प्रत्यूषा कहती, "मेरी सारी फ्रेंड्स की शादी हो गई, सिर्फ मैं ही बची हूं." प्रत्यूषा ये भी कहती कि वो हर हाल में, जल्द से जल्द राहुल से शादी करना चाहती थी. लेकिन राहुल शादी की बात को हमेशा टालता रहता. रेनू ने ये भी बताया कि प्रत्यूषा को बाहर घूमना, फिल्में देखना और दोस्तों से मिलना खूब पसंद था. लेकिन राहुल उसे ऐसा करने के रोकता था. क्योंकि उसे डर था कि वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड से न मिलती हो. कथित सुसाइड के लगभग 15 दिन पहले प्रत्यूषा को राहुल का कॉल आया, जिसके बाद प्रत्यूषा रो रही थी. जब रेनू ने रोने की वजह पूछी तो प्रत्यूषा ने बताया कि राहुल से किसी ने ये कह दिया कि वो अपने एक्स से मिलने गई थी. प्रत्यूषा राहुल से बहुत प्यार करती थी और कभी इस बात पर यकीन नहीं करती थी कि राहुल सिर्फ उसके पैसों के लिए उसके साथ है. गोरेगांव शिफ्ट होने के बाद प्रत्यूषा की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई थी. उसने अपनी मेड रेनू से 6-7 बार पैसे उधार लिए. पिछले तीन सालों में प्रत्यूषा के हाथ एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा था. छोटे काम कर जितने पैसे आते वो राहुल ले लेता. बचे हुए मां-पापा को देने पड़ते. वो परेशान रहती थी. और सुबह सुबह ही शराब पीना शुरू कर देती थी. रेनू के मुताबिक प्रत्यूषा एक ट्रेवल एजेंसी शूरू करना चाहती थी. जिसके लिए उसे 4 लाख रुपयों की ज़रुरत थी. वो इंडस्ट्री छोड़ शांति से घर पर रहना चाहती थी. रेनू के मुताबिक प्रत्यूषा की सुसाइड का कारण बार-बार राहुल का शादी टालना ही था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement