The Lallantop

वर्ल्ड कप टीम चुने जाने पर प्रज्ञान ओझा ने गंभीर आरोप लगाए हैं

बात अंबती रायडू के सलेक्शन से जुड़ी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम चुनी गई. इस 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में अंबाती रायडू का नाम मिसिंग था. इसके बाद कई लोगों ने इस बात पर सवाल उठाए. वर्ल्ड कप में नहीं शामिल किए जाने पर रायडू ने एक मजेदार ट्वीट किया. रायडू ने ट्विटर पर लिखा- वर्ल्ड कप देखने के लिए अभी-अभी 3D ग्लास का एक नया सेट आर्डर किया है. 😉😋 इसके बाद प्रज्ञान ओझा ने भी एक ट्वीट किया. लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने बीसीसीआई और सीनियर सलेक्शन कमिटी के प्रति अपना गुस्सा निकाला है. उन्होंने सलेक्टर्स पर आरोप लगाया है कि हैदराबादी खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता रहा है. ओझा ने लिखा- हैदराबादी क्रिकेटरों के साथ दिलचस्प मामला... ऐसे सिचुएशन में रह चुका हूं. निराशा समझ सकता हूं." विजय शंकर को अंबाती रायडू पर तरजीह देकर उन्हें वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है. सलेक्टर एमएस के प्रसाद ने टीम चुनने को लेकर कहा था- चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद हमने चौथे स्थान पर कई खिलाड़ी को मौके दिए. कइयों को आजमाया. रायडू को हमने कुछ और मौके दिए. विजय शंकर एक 3 डायमेंशनल प्लेयर हैं. हम चौथे स्थान पर विजय के साथ शुरुआत करने को देख रहे हैं. अपने ट्वीट में प्रज्ञान ओझा जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह शायद वीवीएस लक्ष्मण हैं. लक्ष्मण हैदराबाद से हैं. 2003 वर्ल्ड कप टीम के लिए लक्ष्मण का चुना जाना तय लग रहा था लेकिन उन्हें नहीं चुना गया था. उनकी जगह दिनेश मोंगिया को चुना गया था. उस वक्त मोंगिया को लेकर भी ऐसा ही कुछ तर्क दिया गया था कि मोंगिया बैटिंग के साथ बॉलिंग भी कर लेते हैं और फील्डिंग तो अच्छी है ही. लेकिन ओझा जब खुद की बात कर रहे हैं तब शायद वर्ल्ड कप 2011 की बात होगी. क्योंकि ओझा का वन-डे करियर 2008 से 2012 के बीच रहा. इस दौरान ओझा ने 18 मैच खेले थे और 21 विकेट लिए थे. अंबाती रायडू ने भारतीय टीम के लिए 55 वन-डे मैच खेले हैं और 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं. रायडू 2015 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौक़ा नहीं मिला था.
वीडियो- सलेक्टर ने बताया ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया?

Advertisement
Advertisement