NCR से चुरा डाल, OLX पर बेच दे
भंडाफोड़ ऐसे गैंग का जो गाड़ियां और बाइक दिल्ली से चुराता था और उसे OLX पर बेच डालता था.
Advertisement

आरोपी.
OLX एक ऐसी वेबसाइट है जहां कोई भी सेकेंड हैंड चीजें बेच सकता है और कोई भी खरीद सकता है. उनका ऐडवर्टाइंजिग जुमला है 'OLX पर बेच दे'. खूब चला. लेकिन दिक्कत तब हो गई जब कुछ चोरों ने भी इसे सीरियसली ले लिया. हापुड़ की क्राइम ब्रांच और थाना देहात पुलिस ने एक ऐसे 'शातिर' वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है जो OLX के जरिये चोरी की गाड़ियां बेच दिया करते थे. पुलिस ने इस गैंग के तीन लोगों को धर लिया. आरोपी मोहम्मद नोशाद 8वीं और मोहम्मद शमशाद 5वीं तक पढ़े हुए हैं. दोनों हापुड़ के ही रहने वाले हैं. तीसरा चोर शहजाद, गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला है और अनपढ़ है. लेकिन इनके गाड़ियां चुराने का तरीका हाइटेक था.
Advertisement












