The Lallantop

ट्विंकल खन्ना को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा कि अक्षय कुछ बोल ही न पाए

अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से इंटरव्यू में लंबी बातचीत की है.

Advertisement
post-main-image
पीएम नरेंद्र मोदी और ऐक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक घंटे से ज्यादा लंबा इंटरव्यू किया है. इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें की गई हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कई किस्से शेयर किए. एक सवाल के जवाब में मोदी ने बताया कि वो ट्विंकल खन्ना की पोस्ट ट्विटर पर देखते रहते हैं. मोदी ने कहा-
"मैं सोशल मीडिया जरूर देखता हूं. इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है इसकी जानकारी मिलती है. मैं आपका भी और टविंकल खन्ना जी का भी ट्विटर देखता हूं. और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं तो मैं समझता हूं कि इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी."
वीडियो देखिए- पीएम मोदी जब ट्विंकल को लेकर बोल रहे थे उस दौरान अक्षय ने कुछ नहीं कहा. वह सिर्फ हंस और मुस्कुरा रहे थे. ट्विंकल अकसर सोशल मीडिया पर सरकारों की मौज लेते हुए पोस्ट करती रहती हैं. एक बार ट्विंकल ने मोदी के स्लोगन 'अच्छे दिन' पर एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा था - 'अच्छे दिन के नाम पर हम हर रोज भारतीय मूर्ख दिवस मनाते हैं.' ट्वीट देखिए. अभी हाल ही में ट्विंकल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था.
ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार के साथ इंटरव्यू में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया
वीडियो- बीजेपी की प्रेस कांफ्रेंस में जूता किसने फेंका?

Advertisement
Advertisement