The Lallantop

PM मोदी की जिस घोषणा का इंतजार पूरे देश को था वो ये है

11 मार्च की शाम सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि PM मोदी का संबोधन होने वाला है, जिसमें वो कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं. हालांकि, इसके बाद X पर मोदी का एक पोस्ट आया.

Advertisement
post-main-image
मिशन दिव्यास्त्र पर पीएम मोदी का ट्वीट (फाइल फोटो: PTI)

सोमवार, 11 मार्च की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन नहीं हुआ. इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर आ रही थी कि PM मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं. ये संभावना भी जताई जा रही थी कि पीएम नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने का एलान कर सकते हैं. हालांकि, मोदी के संबोधन के बजाए उनका एक ट्वीट आया.

Advertisement
PM का ट्वीट- 'DRDO वैज्ञानिकों पर गर्व है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्नि-5 मिसाइल के पहले फ्लाइट टेस्ट पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO के वैज्ञानिकों को बधाई दी. पीएम मोदी ने X पर लिखा,

"मिशन दिव्यास्त्र, मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल के पहले फ्लाइट टेस्ट के लिए हमारे DRDO वैज्ञानिकों पर गर्व है."

Advertisement

पीएम मोदी के इस ट्वीट के साथ ये साफ हो गया कि अब 11 मार्च को उनका संबोधन नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने CAA लागू किया, नोटिफिकेशन जारी, गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

अग्नि-5 मिसाइल के बारे में

अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है. इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है. ये भारत के पास मौजूद लंबी दूरी की मिसाइलों में से एक है. ये मिसाइल 5 हजार किमी की सीमा से आगे तक लक्ष्य को भेदने की क्षमता रखती है.

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक अग्नि-5 मिसाइल का वजन 50 हजार किलोग्राम है. यह 17.5 मीटर लंबी है. इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है. इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगा सकते हैं. इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं, जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं. अग्नि-5 मिसाइल टारगेट पर सटीकता से हमला करता है. अगर टारगेट अपनी जगह से हटकर 10 से 80 मीटर तक भी जाता है, तो भी उसका बचना मुश्किल है. 

बता दें कि अग्नि मिसाइल सीरीज भारत के न्यूक्लियर लॉन्च क्षमता का आधार है. DRDO ने अग्नि-1 से अग्नि-5 तक की मिसाइलों को तैयार किया है. अग्नि-5 मिसाइलों की अग्नि सीरीज की अब तक की सबसे अधिक दूरी तक टारगेट करने की क्षमता वाली मिसाइल है.

वीडियो: दुनियादारी: अमेरिका और ब्रिटेन ने मिसाइल दागे, Indian Ocean में जंग होगी? Israel-Hamas

Advertisement