The Lallantop

PM मोदी ने मिनी स्कर्ट और मंदिर का कनेक्शन जोड़ा, कट्टरपंथियों के मुंह बंद हो जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिनी स्कर्ट और पर्स के भारतीय फैशन होने की बात जाह्नवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकॉन अवॉर्ड देते समय बताई. जाह्नवी सिंह अपने वीडियोज के जरिए भारतीय संस्कृति और कपड़ों, जैसे साड़ी और अन्य तरह के परिधानों को प्रमोट करती हैं.

Advertisement
post-main-image
पीएम ने पारंपरिक पोशाक पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने की वकालत भी की. (फोटो- ट्विटर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 8 मार्च को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 (National Creators Award 2024) कार्यक्रम में पहुंचे. कार्यक्रम देश के टॉप क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था. इस मौके पर पीएम ने मिनी स्कर्ट और प्राचीन भारत की कला के कनेक्शन पर एक बात कही. पीएम मोदी ने कहा है कि मिनी स्कर्ट पहनना और हाथ में पर्स लेकर चलना भारतीय फैशन ही है.

Advertisement

पीएम ने कहा,

“बहुत से लोग मिनी स्कर्ट को आधुनिकता का प्रतीक मानते हैं. लेकिन अगर आप कोणार्क मंदिर जाएंगे तो देखेंगे कि वहां की दीवारों पर महिलाओं की जो आकृतियां उकेरी गई हैं, उनमें महिलाओं को मिनी स्कर्ट पहने हुए और हाथ में पर्स लिए हुए दिखाया गया है. उस वक्त जब मूर्तिकार ने मिनी स्कर्ट के साथ वो आकृतियां बनाईं तो ये दर्शाता है कि उसे मिनी स्कर्ट और पर्स के बारे में पता था. तब की महिलाएं मिनी स्कर्ट पहनती होंगी. पर्स लेकर चलती होंगी.”

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिनी स्कर्ट और पर्स के भारतीय फैशन होने की बात जाह्नवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकॉन अवॉर्ड देते समय बताई. जाह्नवी सिंह अपने वीडियोज के जरिए भारतीय संस्कृति और कपड़ों, जैसे साड़ी और अन्य तरह के परिधानों को प्रमोट करती हैं.

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान पीएम ने कहा कि रेडीमेड कपड़ों का ट्रेंड चल रहा है, लेकिन हमें अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भारतीय परिधानों को प्रमोट करना होगा. उन्होंने बताया कि फैशन इंडस्ट्री में भारतीय फैशन के लिए काफी संभावनाएं हैं. पीएम ने पारंपरिक पोशाक पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने की वकालत भी की.

नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 में जाह्नवी सिंह के अलावा पंक्ति पांडे को ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का अवॉर्ड मिला. वहीं सिंगर मैथिली ठाकुर को 'कल्चरल एंबेसडर ऑफ दी ईयर' अवॉर्ड दिया गया. टेक कैटेगरी में बेस्ट अवॉर्ड गौरव चौधरी को मिला. वहीं कामिया जानी को फेवरेट ट्रैवल क्रिएटर का अवॉर्ड मिला.

Advertisement

वीडियो: पीएम मोदी ने अपने कश्मीरी दोस्त के साथ सेल्फी खिंचवाकर क्या कहा?

Advertisement