The Lallantop

पीएम मोदी ने अपने आवास में लगाया सिंदूर का पौधा, फिर क्या बताया?

PM Modi को यह पौधा 1971 का युद्ध लड़ने वाली गुजरात के कच्छ की महिलाओं ने तोहफे के रूप दिया था.

Advertisement
post-main-image
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. (X- @narendramodi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 5 जून 2025 को, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर सिंदूर का पौधा लगाया. यह पौधा उन्हें गुजरात के कच्छ की उन बहादुर महिलाओं ने तोहफे के रूप दिया था, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पराक्रम का प्रदर्शन किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस प्रतीकात्मक पौधा रोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और देश के सैनिकों के बलिदान को सम्मानित करना मान जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह पौधा उन माताओं और बहनों की बहादुरी का प्रतीक है, जिन्होंने देश की सेवा में अपना योगदान दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा,

Advertisement

1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था. विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है. यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा.

गौरतलब है कि जम्मू-कशमीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर टार्गेटेड कार्रवाई थी. भारतीय सेना ने इसको ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया था. जब दोनों देशों के बीच खींचतान बढ़ी तो और पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, तो भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही पाकिस्तानी सेना को बुरी तरफ नुकसान पहुंचाया.

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की थी. इसके तहत देशभर में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे. यह अभियान माताओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में शुरू किया गया है.

Advertisement

वीडियो: 'भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे सफल...', पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर अब क्या कहा?

Advertisement