The Lallantop

'बाबा साहेब अंबेडकर के 'फीलिंग प्राउड' भक्त हैं मोदी'

डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल का हुआ शिलान्यास. जानिए रिजर्वेशन और बाबा साहेब पर पीएम मोदी की पूरी बतकही.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. नेता एक्टिव हो गए हैं. नेताओं के 'कसमें वादे निभाएंगे हम' टाइप लाइंस से पहले पीएम नरेंद्र मोदी भी एक्टिव हो गए हैं. मोदी सोमवार को दिल्ली में अंबेडकर नेशनल मेमोरियल प्रोग्राम में पहुंचे. मौके पर चौका मारते हुए बोले- रिजर्वेशन कभी खत्म नहीं होगा. कॉलेज और सरकारी नौकरियों में दलितों को मिलने वाला रिजर्वेशन पहले की तरह ही बरकरार रहेगा. अपोजिशन रिजर्वेशन पर राजनीति कर रहा है. सोसाइटी में दरार डाली जा रही है. रिजर्वेशन को लेकर फर्जी झूठी अफवाएं फैलाई जा रही हैं. लेकिन उन्हें कभी सफलता नहीं मिलेगी. पीएम मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर की भी खूब बातें की. मोदी 14 अप्रैल 2018 को इस मेमोरियल का उद्घाटन करेंगे. बस तो जान लो और क्या बोले पीएम मोदी. आगे जानिए पीएम मोदी की कही टॉपम टॉप बातें:
  1. अंबेडकर ने पिछड़ों और दलितों को उनका हक दिलाया. अंबेडकर की सोच का कोई दायरा नहीं था. अंबेडकर घर-घर बिजली पहुंचाना चाहते थे, हमारी सरकार इसी मुद्दे पर काम कर रही है.
  2. मैं अंबेडकर बाबा का भक्त हूं. और मुझे ये कहने में गर्व महसूस होता है. हमारी सरकार अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है. हमारी तमाम योजनाओं में बाबा साहेब की सोच दिखती है.
  3. मुझे बाबा साहबे के सपनों को पूरा करने का मौका मिला है. 1956 में वो हमारा साथ छोड़ गए थे. आज 60 साल बाद, उनके नाम पर मेमोरियल बना है. 60 साल बीत गए. मैं नहीं जानता कि इसे कैसे एक्सप्लेन करें, पर हमें इसके लिए 60 साल का इंतजार करना पड़ा. शायद ये मेरी ही किस्मत में लिखा था. शायद बाबा साहेब का आशीर्वाद मेरे साथ है.
  4. डॉ अंबेडकर ने लेबर रिफॉर्म की बात की थी, उसी वक्त में उन्होंने भारत की उन्नति के लिए उद्योगों को बढ़ावा देने की बात की थी.
  5. बाबा साहब को सिर्फ दलितों का मसीहा कहकर सीमित न करें. उन्हें दायरों में कैद करना ठीक नहीं. वो पीड़ितों की आवाज थे. सरदार पटेल ने राजनीतिक एकीकरण का काम किया. ठीक उन्ही की तरह बाबा अंबेडकर ने समाजिक एकता का एकीकरण किया.
  6. वाजपेयी जब प्रधामंत्री बने. कुछ लोगों ने कहना शुरू किया कि रिजर्वेशन नहीं रहेगा. लवो दो बार पीएम रहे, लेकिन कभी कुछ नहीं हुआ. लेकिन दलितों, आदिवासियों को मिलने वाले रिजर्वेशन हमेशा जारी रहा. अब हम फिर सत्ता में हैं. फिर ये झूठ फैलाया जा रहा है. तो मैं साफ कर दूं रिजर्वेशन दलितों और आदिवासियों का हक है, इसे उनसे कोई नहीं छीन सकता.
  7. अगर डॉ. अंबेडकर लंबे वक्त तक सरकार में रहते. रिजाइन न किए होते तो जो मैं आज कर रहा हूं वो 60 साल पहले कर चुके होते.

Advertisement
Advertisement