कयामत के दिन मोदी के दोस्त बनकर खड़े होंगे शरीफ: आतंकी अजहर
अजहर के मदरसों पर छापे, संदिग्ध हिरासत में. कमांडो यूनिफॉर्म और भड़काऊ साहित्य बरामद.
Advertisement

मसूद अजहर.
पाकिस्तान ने पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड कहे जा रहे आतंकी मौलाना मसूद अजहर को गियर में ले लिया है. उसे कस्टडी में लिए जाने की खबर के बाद उसके संगठन जैश-ए-मुहम्मद के मदरसों पर छापे मारे गए. पाकिस्तान के काउंटर टेरेरिज्म डिपार्टमेंट ने सियालकोट और फैसलाबाद में छापे मारकर जैश के कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं. बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में भड़काने वाले साहित्य भी बरामद किया गया है. फैसलाबाद का जिला प्रमुख मोहम्मद हसन उर्फ अबू जिंदाल को भी रजाबाद से हिरासत में लिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, जैश के मदरसे से कमांडो यूनिफ़ॉर्म, कंप्यूटर और बाइक मिले हैं. छापे के बाद सियालकोट के मदरसे पर ताला लग गया है. जैश ए मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के हिरासत में लिए जाने पर सस्पेंस बरकरार है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत सरकार के प्रवक्ता ने पहले पुष्टि की, लेकिन फिर बयान से पलट गए. उधर अजहर ने अपनी सरकार को गीदड़भभकी दी है. उसने कहा कि सरकार जो कर रही है, वह बहुत खतरनाक होगा. जैश-ए-मोहम्मद के ऑनलाइन माउथपीस अल-कलम में उसने लिखा, 'इंडिया से हमारे बारे में बहुत शोर आ रहा है. पकड़ो मारो, पकड़ो मारो. हमारे हुक्मरान परेशान हैं क्योंकि शायद हमने उनकी दोस्ती भंग कर दी है. वे चाहते हैं कि कयामत के दिन वे मोदी और वाजपेयी के दोस्त के तौर पर खड़े हों. वे अपने ही मुल्क को बारूद और आग के ढेर पर धकेल रहे हैं. हर कोई आता है और अपने मुल्क को आग पर धकेलकर उड़ जाता है.' लल्लन का कहना है कि भारत और पाकिस्तान को अब किस रास्ते पर चलना चाहिए, यह अजहर की इस धमकी में ही छिपा है. दोस्ती ही है, जो उन्हें तकलीफ देती है. बनाए रखिए. नया दौर है, हाथ मिलाए रखिए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















