सिंगापुर में भारतीय मूल के एक CEO अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद कोर्ट पहुंच गए. उन्होंने रिलेशनशिप के दौरान कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को ‘Prada’ और ‘Dior’ जैसे महंगे ब्रांड के गिफ्ट दिए थे. गिफ्ट में खर्च हुए पैसों की भरपाई के लिए उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को कोर्ट में घसीट लिया. हालांकि, वो केस हार गए और कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि उन्होंने जो भी गिफ्ट पर खर्च किया, वो अपनी मर्जी से किया था.
गर्लफ्रेंड पर करोड़ों लुटाए, ब्रेकअप के बाद बोले- ‘पैसे लौटाओ’, कोर्ट ने दे दिया झटका
TCI Express के CEO चंद्र अग्रवाल अपनी गर्लफ्रेंड के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए. उन्होंने कोर्ट में गर्लफ्रेंड को दिए गिफ्ट में खर्च हुए रकम की वापसी की मांग की. हालांकि, वो केस हार गए.

केस करने वाले का नाम चंद्र अग्रवाल है, जो भारतीय लॉजिस्टिक्स कंपनी TCI एक्सप्रेस के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, केस की सुनवाई सीनियर जज ली सेउ कन कर रही थीं. जज ने अपने लिखित फैसले में कहा कि चंद्र ने सारे गिफ्ट अपनी मर्जी से दिए थे क्योंकि वो उस समय प्यार में थे. जज ने यह भी कहा कि जब चंद्र लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे, तो वो उस पर ‘फिदा’ थे. इसलिए उन्हें महंगे गिफ्ट्स देते थे लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो वो गुस्से में आ गए.
कोर्ट ने यह भी पाया कि ली के साथ रिलेशनशिप में होने के बाद भी चंद्र के दूसरे महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध थे.
चंद्र अपनी एक्स गर्लफ्रेंड फेलिसिया ली से साल 2019 में मिले थे. उनका रिलेशनशिप सितंबर 2022 से दिसंबर 2023 तक चला. रिलेशनशिप के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप के कुछ महीनों के बाद चंद्र ने मार्च 2024 में ली पर केस कर दिया. उन्होंने केस में बताया कि जो चीजें उन्होंने ली को गिफ्ट में दी थीं, वो लोन थीं.
चंद्र ने ली पर आरोप लगाया कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड पर करीब 19 करोड़, फॉरेन ट्रिप्स पर 12 करोड़, ली के फ्लैट के लिए 16 लाख और स्टैनफोर्ड-NUS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की फीस के लिए करीब 28 लाख खर्च खर्च किए थे. चंद्र कोर्ट में दो और बड़ी रकमों के आरोपों को नहीं साबित कर पाए. इसके बारे में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने ये रकम ली को पुराने एम्प्लॉयर का कर्ज चुकाने के लिए उधार दिया था. याचिकाकर्ता ने कोर्ट में एक हैंड रिटेन एग्रीमेंट भी पेश किया.
एग्रीमेंट पर साइन से इनकारएग्रीमेंट पर कथित तौर पर दोनों के सिगनेचर थे लेकिन ली ने ऐसे किसी भी एग्रीमेंट पर साइन करने की बात से इनकार कर दिया. कोर्ट को बताया गया कि CEO ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को अपना अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड का एक्सेस दिया था. साथ ही कहा था कि ‘जो तुम्हें चाहिए, ले लो.’ कोर्ट को यह भी बताया गया कि जब ली ने चंद्र से इन पैसों को वापस करने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है. ‘मैं कोई मनी-लेंडर नहीं हूं.’
वीडियो: दुनियादारी: BRICS 2026 में भारत का बड़ा ‘पावरगेम’, क्या मोदी, पुतिन और जिनपिंग ट्रंप को चुनौती दे रहे?











