The Lallantop

'जितने बिहारी हैं...संभाल के रखो', नोएडा में महिला ने गार्ड को दी भद्दी गालियां

नोएडा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
गार्ड से बदतमीजी करती महिला (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

यूपी के नोएडा की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड को गंदी गालियां दे रही है और उसके साथ बदतमीजी कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्यों शुरू हुआ विवाद?

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो नोएडा सेक्टर-126 की जेपी विशटाउन सोसायटी का है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गार्ड ने कथित रूप से गेट खोलने में देरी की थी इसलिए महिला गार्ड पर भड़क गई. गाली-गलौज करते वक्त महिला के नशे में भी होने की बात कही जा रही है हालांकि हमने स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. वीडियो में हर वाक्य के पीछे महिला ने गालियों का इस्तेमाल किया है इसलिए उसे हम अपनी स्टोरी में नहीं लगा सकते हैं.

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की. इसके बाद सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने महिला भाव्या रॉय के खिलाफ FIR दर्ज की. फिर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि भाव्या के खिलाफ IPC की धारा 153-A, 323, 504, 505(2), 506 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement

वीडियो में महिला गार्ड को सोसायटी में रहने वालीं तीन लड़कियों के इज्जत करने की बात कर रही है हालांकि वो पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. महिला कहती है कि तीन लड़कियां बोल रही हैं. वो फिर बाद में “बिहारी” शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली देती है. वो कहती है जितने बिहारी हैं, उनको संभाल कर रखो.

वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. मालीवाल ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 

Advertisement

"ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौच कर रही है. ये किस प्रकार का घटियापन है. @noidapolice इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई बहुत जरूरी है."

वहीं यूट्यूबर ऋचा अनिरुद्ध ने ट्विटर पर लिखा, 

"नोएडा की एक महिला का वीडियो आया है. गाली दे रही है. मैंने शुरू करते ही बंद कर दिया. न सुना जाता है न शेयर किया जाता है. @noidapolice अब आपको नोएडा में 'सभ्य भाषा अभियान' शुरू करना होगा. पैसे, बड़े घर, गाड़ियां आ गए हैं पर लोगों की तमीज कहीं खो गई है. ढूंढिए प्लीज."

इसी महीने नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला के साथ बदतमीजी करने का वीडियो वायरल हुआ था. आरोपी श्रीकांत त्यागी इसके बाद फरार हो गया था. नोएडा पुलिस ने 9 अगस्त को उसे मेरठ से गिरफ्तार किया था. बाद में कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

वीडियो: नोएडा पुलिस ने खंगाली महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी की क्राइम हिस्ट्री

Advertisement