The Lallantop

प्रधानमंत्री पद की रेस में केजरीवाल से आगे निकले अभिजीत दिपके, सर्वे ने चौंकाया

MOTN सर्वे के नतीजों में एक नाम ने सबको चौंका दिया है. कभी अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर चुके अभिजीत दिपके अब PM पद की पसंद में केजरीवाल से आगे निकल गए हैं. दिपके को 1.3% और केजरीवाल को 1.2% लोगों का समर्थन मिला. वहीं नरेंद्र मोदी 48.7% के साथ सबसे आगे हैं.

Advertisement
post-main-image
सर्वे में दिपके ने सर्वे में अरविंद केजरीवाल को पीछे छोड़ दिया है (PHOTO- Getty)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडिया टुडे-सीवोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में अभिजीत दिपके को 1.3% वोट मिले, जो अरविंद केजरीवाल के 1.2% से थोड़ा अधिक है, पीएम पद के लिए उनकी मामूली बढ़त दर्शाती है।
  • सर्वे के नतीजे 25,184 लोगों से प्राप्त डेटा और पिछले छह महीनों में 91,795 इंटरव्यूज पर आधारित हैं, जो राजनीति में नए उम्मीदवारों की बढ़ती लोकप्रियता को प्रतिबिंबित करते हैं।
  • इस परिणाम के बाद राजनीतिक विश्लेषक आगामी चुनावों में नए नेताओं की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी 48.7% वोटों के साथ सबसे आगे बने हुए हैं।

इंडिया टुडे-सीवोटर के चर्चित सर्वे ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) में प्रधानमंत्री पद की पसंद को लेकर सवाल किया गया था. इस सवाल पर लोगों ने जो जवाब दिए, वो आपको चौंका भी सकते हैं. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट वाली कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके को भी मामूली ही सही लेकिन लोगों ने पीएम पद की पसंद बताया है. दिलचस्प बात ये है कि वो इस रेस में अपने ‘गुरु’ अरविंद केजरीवाल से भी आगे निकल गए. दिपके सीजेपी बनाने से पहले लंबे वक्त तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के लिए काम कर चुके हैं.  

Advertisement

MOTN सर्वे में अभिजीत दिपके को 1.3% और केजरीवाल को 1.2% लोगों ने भारत के अगले प्रधानमंत्री के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया है. अब भले ही यह अंतर सिर्फ़ 0.1 प्रतिशत अंक का हो, लेकिन इसका राजनीतिक महत्व काफी ज्यादा है. दरअसल, अभिजीत दिपके ने 2020 से 2023 तक केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की कम्युनिकेशन टीम के साथ काम किया था. जब लोगों से पूछा गया कि भारत का अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति कौन है तो दिपके की लोकप्रियता उन्हें केजरीवाल से थोड़ा-सा आगे ले आई. 

पीएम मोदी सबसे पसंदीदा

'मूड ऑफ द नेशन' साल में दो बार होता है. इस सर्वे को इंडिया टुडे ग्रुप पिछले दो दशकों से करवा रहा है. अगस्त 2026 का सर्वे CVoter ने किया था. इसमें 1 जुलाई से 25 अगस्त के बीच 25,184 लोगों का सर्वे किया गया. अगस्त 2026 के 'मूड ऑफ द नेशन' के नतीजे तैयार करने के लिए CVoter की रेगुलर ट्रैकिंग के तहत बीते 6 महीनों में किए गए 91,795 इंटरव्यूज का भी इस्तेमाल हुआ. सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी टॉप पर हैं लेकिन कुछ ही महीनों पहले लाइमलाइट में आए अभिजीत दिपके का इस लिस्ट में होना बड़ी बात कही जा रही है. हालांकि मुख्य दावेदारों की तुलना में दिपके का 1.3% का आंकड़ा काफी कम है. लेकिन केजरीवाल के आंकड़ों के साथ तुलना करें, तो दिपके ने बड़ी छलांग लगाई है. 

Advertisement

टॉप रैंकिंग्स को देखें तो पीएम मोदी सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं. उन्हें 48.7% लोगों ने फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे मुफीद माना है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी 27.1% लोगों के सपोर्ट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. 

इस सर्वे में चौंकाने वाला दूसरा नाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का है. उन्हें 9.2% लोगों ने पीएम पद के लिए उपयुक्त माना है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 2% लोगों ने पसंद किया है. उनके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हैं, जो 1.7% लोगों की नजर में पीएम पद के लिए बेस्ट हैं. इसके बाद 1.3% के साथ दिपके का स्थान है. अरविंद केजरीवाल को 1.2% लोगों ने पसंद किया है.

(यह भी पढ़ें: फेवरेट पीएम कौन? MOTN सर्वे में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बाद इस नाम ने चौंका दिया)

Advertisement
विपक्ष में कौन है जनता की पसंद?

सर्वे में यह भी पूछा गया कि मौजूदा विपक्षी नेताओं में से कौन विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सबसे बेस्ट है? इस सवाल के जवाब से पता चला कि केजरीवाल की लोकप्रियता कम हो रही है. तमिलनाडु के सीएम विजय ने जनता पर कहीं ज्यादा असर डाला है. विपक्षी नेतृत्व की पसंद के मामले में राहुल गांधी 29% के साथ सबसे आगे बने हुए हैं. जनवरी 2026 में यह आंकड़ा 28.6% था. यानी विपक्षी को तौर पर राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है. वहीं सीएम विजय, जो पहले की लिस्ट में शामिल नहीं थे, वो 12.2% के साथ इस लिस्ट में आ गए हैं. पहली ही एंट्री में वो दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. ममता बनर्जी इस लिस्ट में 8.5% के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि केजरीवाल को 7.5% लोगों ने पसंद किया है.

वीडियो: अभिजीत दिपके की मां का बड़ा आरोप, 'भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया गया'

Advertisement