दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्ववालिफाई कर लिया है. अगले महीने 4 से 5 सितंबर के बीच डायमंड लीग फाइनल का आयोजन ब्रसेल्स में होगा. नीरज ने इस सीजन-5 क्वालिफाइंग मुकाबलों में से सिर्फ 2 में हिस्सा लिया. इसके बावजूद वह टॉप-6 प्लेयर में रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया. 27 अगस्त को नीरज ने ज्यूरिख डायमंड लीग में पार्टिसिपेट नहीं किया था. इसके बाद भी उनके 12 पॉइंट्स उन्हें क्वालिफिकेशन में छठवें नंबर पर रखने के लिए काफी रहे.
नीरज चोपड़ा का कमाल, सिर्फ 2 मुकाबले खेलकर डायमंड लीग फाइनल में क्वालिफाई कर लिया
भारत के स्टार जैवलि थ्रोअर Neeraj Chopra ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. उन्होंने सिर्फ दो क्वालिफिकेशन मैच खेलकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. अगले महीने 4 से 5 सितंबर के बीच डायमंड लीग फाइनल ब्रसेल्स में खेला जाएगा.

दरअसल, हर डायमंड लीग मीटिंग में टॉप-8 में रहने वाले जैवलिन थ्रोअर्स को पॉइंट्स दिए जाते हैं. इसमें विनर को 8 पॉइंट्स मिलते हैं. जबकि, आठवें नंबर पर रहने वाले प्लेयर को एक पॉइंट दिया जाता है. क्वालिफिकेशन सीरीज खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा पॉइंट हासिल करने वाले 6 खिलाड़ी डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं.
दो क्वालिफिकेशन में हिस्सा लियानीरज ने इस सीजन दो क्वालिफिकेशन में पार्टिसिपेट किया. जून 2026 में उन्हें दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर का थ्रो किया. वह चौथे नंबर पर रहे. इसके बाद नीरज ने 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में अपनी ताकत दिखाई. इस दौरान उन्होंने 88.05 मीटर दूर भाला फेंका. इस सीजन बेस्ट थ्रो के साथ नीरज दूसरे नंबर पर रहे.
नीरज की गैरमौदूगी में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने ज्यूरिख डायमंड लीग में फिर शानदार प्रदर्शन किया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के गोल्ड मेडलिस्ट पथिरागे ने 92.07 मीटर का थ्रो किया. वह पहले नंबर पर रहे. इस सीजन पथिरागे का यह दूसरा बेस्ट थ्रो था. इससे पहले रोम डायमंड लीग 2026 में उन्होंने 92.62 मीटर का थ्रो किया था.
ज्यूरिख डायमंड लीग में रुमेश पथिरागे ने हर थ्रो के बाद बेहतर प्रदर्शन किया. इस दौरान रुमेश ने दूसरे अटैम्प्ट में 88.23 मीटर का थ्रो किया. दूसरे प्रयास में उन्होंने 89.90 मीटर दूर भाला फेंका. इसके बाद तीसरे अटैम्ट में उन्होंने कमाल कर दिया. पथिरागे ने तीसरे प्रयास में 92.07 मीटर का थ्रो करके पहला स्थान हासिल किया.
इस शानदार प्रदर्शन के बाद रुमेश पथिरागे क्वालिफिकेशन पॉइंट्स टेबल में 39 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे. ज्यूरिख डायमंड लीग में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 86.93 मीटर का थ्रो किया. वह दूसरे नंबर पर रहे. जबकि, पोलैंड के डेविड वेगनर ने 85.16 मीटर का थ्रो करके तीसरा स्थान हासिल किया.
ये भी पढ़ें: इमरान के बेटों के इंटरव्यू से पाकिस्तान क्यों डर गया? लॉर्ड्स टेस्ट बीच में छोड़ने की धमकी दे दी
डायमंड लीग फाइनल क्वालिफाईड एथलीटब्रसेल्स में 4 से 5 सितंबर के बीच होने वाले डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले टॉप-6 एथलीट इस प्रकार हैं.
रुमेश पथिरागे (श्रीलंका) 39 पॉइंट्स. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) 35 अंक. केशोर्न वॉल्काट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) 23 पॉइट्ंस. कर्टिस थॉम्पसन (USA) 20 पॉइंट्स. जूलियस येगो (केन्या) 13 पॉइंट्स और नीरज चोपड़ा (भारत) 12 पॉइंट.
ये सभी खिलाड़ी अगले महीने ब्रसेल्स में डायमंड लीग के फाइनल में अपनी दमखम दिखाएंगे.
वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?











