The Lallantop

डेटिंग ऐप पर IRS अधिकारी से मिली, फिर नोएडा में साथ रहने लगे, अब फ्लैट में लाश मिली है

घटना नोएडा सेक्टर-100 के लोटस बुलेवार्ड सोसायटी की है. महिला को फ्लैट के एक कमरे में मृत पाया गया था. मृतका के परिवार ने साथ रहने वाले IRS अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाया है.

Advertisement
post-main-image
मृतका के परिवार की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने आरोपी IRS अधिकारी को गिरफ्तार किया. (फोटो: आजतक)
author-image
भूपेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश में नोएडा की एक नामी सोसायटी के फ्लैट में 25 मई की शाम एक महिला को मृत पाया गया था. पुलिस को सूचना दी गई थी कि महिला ने ‘सुसाइड’ किया. वहीं मृतका के परिवार की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने एक IRS अधिकारी को गिरफ्तार किया है. मृतका के परिवार ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी पर हत्या का आरोप लगाया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
नोएडा पुलिस को मिली थी सुसाइड की सूचना 

घटना नोएडा सेक्टर-100 के लोटस बुलेवार्ड सोसायटी की है. थाना सेक्टर 39 पुलिस को शनिवार, 25 मई की शाम को सूचना मिली थी कि सोसायटी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है. मृतक महिला की पहचान शिल्पा गौतम के तौर पर हुई. 37 साल की शिल्पा BHEL (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) में डिप्टी मैनेजर के पद पर थीं. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिल्पा के परिवार को सूचित किया. परिवार ने इसे सुसाइड की बजाए हत्या बताया और इसका आरोप शिल्पा के साथ रहने वाले एक IRS अधिकारी पर लगाया. आरोपी IRS अधिकारी की पहचान आयकर विभाग में डिप्टी कमिश्नर सौरभ मीना के तौर पर हुई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- MP: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिछले साल भतीजे के साथ भी यही हुआ था, मामला क्या है?

डेटिंग ऐप से मिले थे, लिव इन में रह रहे थे

आजतक के भूपेंद्र चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है सौरभ और शिल्पा पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों डेटिंग ऐप से एक-दूसरे के करीब आए थे और लिव इन में रह रहे थे. IRS अधिकारी के खिलाफ परिवार की शिकायत में कहा गया है कि शिल्पा सौरभ से शादी के लिए कहती थीं. इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद होता था. शिकायत में IRS अधिकारी पर शिल्पा के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है.

जिस समय घटना हुई, उस समय आरोपी IRS अधिकारी के फ्लैट पर ही मौजूद रहने की बात कही जा रही है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी ने बताया है कि शिल्पा ने दूसरे कमरे में खुद को बंद कर आत्महत्या की. जब सोसायटी की सिक्योरिटी ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी IRS अधिकारी को 26 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस की जांच जारी है.

वीडियो: सीतापुर मर्डर केस में कैसे पकड़ा गया 6 हत्याओं का आरोपी?

Advertisement