The Lallantop

शाहिद अफ़रीदी से मांगा जीत का मौका...मौका...

नया ऐड आया है. वही मौका...मौका... वाला. पहला मैच तो हम हार गए. अगला पाकिस्तान से है. एक पाकिस्तानी बाप अपने बेटे के लिए इंडिया से मैच जीतना चाहता है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अबे मौका-मौका ऐड याद है? हाँ वही वाला!! इस बारी फिर से आया है. अगला मैच पाकिस्तान से है. 19 मार्च को. मौका मौका ऐड फिर से अवतरित हो गया है. इस बारी पाकिस्तानी बुढ़ा गया है. ज़्यादा नहीं लेकिन थोड़ा तो बुढ़ा ही गया है. शाहिद अफ्रीदी से वीडियो चैट कर रहा है और कहता है कि भाई इस बारी तो छक्का मार ही डा. साथ ही अपने बेटे की दुहाई भी देता है. 4 बार टी-20 वर्ल्ड कप में मिले हैं और चारों बार पाकिस्तानी टीम ही हारी है. बहुत परेशान दिखा रहा है बेचारा. वीडियो देखो. https://www.youtube.com/watch?v=DzcH8vTb5xQ

Advertisement
Advertisement