पुणे पोर्श हादसे पर मचा हंगामा अभी थमा नहीं है कि अब मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग BMW कार चला रहा है. और एक व्यक्ति कार के बोनट पर लेट कर स्टंट कर रहा है. कार ऐसे इलाके में चलाई जा रही है, जहां दिनभर भीड़ रहती है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने स्टंट करने वाले व्यक्ति को और नाबालिग के पिता को गिरफ़्तार कर लिया है. नाबालिग और उसके पिता के ख़िलाफ़ मामला भी दर्ज किया गया है.
अब सरकारी अधिकारी का बेटा BMW कार से स्टंट करता दिखा, महाराष्ट्र का एक और वीडियो वायरल
एक नाबालिग BMW कार चला रहा है. और एक व्यक्ति कार के बोनट पर लेटकर स्टंट कर रहा है. कार ऐसे इलाके में चलाई जा रहा है, जहां दिनभर भीड़ रहती है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़ स्टंट करने वाले व्यक्ति का नाम शुभम मितालिया है. 26 मई की दोपहर तीन बजे के आसपास मुंबई के कल्याण डोंबिवली इलाके में एक BMW कार के बोनट पर शुभम स्टंट कर रहा था. लेटा हुआ था. लोग उसे देख रहे थे. वीडियो बना रहे थे. वो सबको देखकर हंस रहा था. नाबालिग कार चला रहा था. कुछ देर बाद घटना का वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद कल्याण की बाज़ारपेठ पुलिस ने युवक को ढूंढना शुरू कर दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक़ कार के नंबर के जरिए पुलिस ने दोनों को ढूंढकर हिरासत में ले लिया. स्टंट करने वाला शुभम कल्याण पश्चिम में रहता है. जबकि कार चलाने वाला नाबालिग लड़का कल्याण पूर्व में रहता है.
यह भी पढ़ें: पुणे पोर्श एक्सीडेंट: ड्राइवर को धमकाने वाले दादा ने ही गिफ्ट की थी नाबालिग को कार, दोस्त ने खोले 'राज'
पुलिस ने क्या बताया?आजतक से बातचीत के दौरान बाज़ारपेठ पुलिस अधिक्षक ने बताया, "26 मई की दोपहर कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका मुख्यालय के सामने वाले रोड पर एक सफेद कार पर बैठकर एक लड़का स्टंट कर रहा था. सूचना मिलने पर हमने गाड़ी और लड़के के बारे में जानकारी इकट्ठा करना शुरू किया. स्टंट करने वाला लड़का और वो गाड़ी बाज़ारपेठ पुलिस थाने के कब्ज़े में हैं. आगे की कार्रवाई जारी है."
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़ BMW कार नाबालिग के पिता के नाम पर रजिस्टर है, जो एक सरकारी अधिकारी हैं. और नाबालिग बेटे को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने की अनुमति देने के आरोप में पिता को गिरफ़्तार किया गया है.
वीडियो: सोशल लिस्ट: पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट के बाद नहीं सुधरे लोग, नोएडा में कार से स्टंट कर रील बनाई










