ओलंपिक की मेडलिस्ट मनु भाकर के लिए एशियन गेम्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मनु 23 सितंबर को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लिया. वह इंडिविजुअल इवेंट में 5वें स्थान पर रही. वहींं, टीम इवेंट में मामूली अंतर से पदक से चूक गईं. आपको बता दें कि इसी इवेंट में पेरिस ओलंपिक में मनु ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था.
एशियन गेम्स में मनु भाकर की खराब शुरुआत, पहले इवेंट में मेडल से चूकीं
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. एशियन गेम्स में इसी इवेंट में वह पांचवें स्थान पर रहीं. हालांकि उनके पास अब भी वापसी का मौका है.

मनु भाकर क्वालीफाइंग राउंड में अच्छी लय में थी. उन्होंने 579 (20x) का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया था. इस इवेंट में भारत की ओर से ईशा सिंह और सुरुचि सिंह भी हिस्सा ले रही थीं. ईशा 572 के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं. सुरुचि सिंह 568 के स्कोर के साथ 26वें स्थान पर रहीं. दोनों ही खिलाड़ी फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं.
फाइनल में मनु ने अच्छी लय हासिल की. ओपनिंग सीरीज में उन्होंने 50.8 का स्कोर हासिल किया था. दूसरी सीरीज के बाद स्कोर 100.3 पॉइंट्स तक पहुंच गया. पहले एलिमिनेशन के समय उनका स्कोर 120.4 का था. लेकिन, मनु 5वें स्थान पर रहकर बाहर हुई. उनका फाइनल स्कोर 181.1 अंक रहा.
वहीं, टीम इवेंट में भी भारतीय टीम मेडल से चूक गईं. भारत के पास ब्रॉन्ज जीतने का मौका था. भारतीय टीम के वियतनाम के बराबर 1719 अंक थे. क्योंकि भारतीय शूटर्स ने 10 पॉइंट पर कम शॉट लगाए थे. इसी वजह से उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा.
यह भी पढ़ें- Asian Games : मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर, 28 साल का इंतजार खत्म
मनु और ईशा के पास अब भी है मौकामनु के पास अभी मेडल जीतने के और मौके हैं. वह अब 25 मीटर एयर पिस्टल में हिस्सा लेंगी. भारत ने अभी तक निशानेबाजी में सात पदक जीते हैं, जिनमें चार रजत और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
पिछले एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स ने पिस्टल इवेंट्स में 8 मेडल हासिल किए थे. इसमें तीन गोल्ड, चार सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल था. क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हुईं ईशा सिंह से काफी उम्मीदें थीं. पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने चार मेडल जीते थे. उनके पास भी फिलहाल वापसी का मौका है. वह भी 25 मीटर एयर पिस्टल में दावेदारी पेश करेंगी. इस इवेंट में बतौर वर्ल्ड नंबर वन उतरेंगी.
वीडियो: पहले गाने से माहौल बनाने के बाद 'रामायण' अब क्या बड़ा खेल खेलने वाली है?










