The Lallantop

सपा के 'फास्ट एंड फ्यूरियस' साहबज़ादे जिन्हें साइकिल से कोई मतलब नहीं है

मुलायम के छोटे बेटे का ये वीडियो वायरल हो रहा है

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सपा में ये क्लियर नहीं है कि साइकिल बाप मुलायम के पास जाएगी या बेटे अखिलेश के पास? शुक्रवार को दोनों गुट इलेक्शन कमीशन पहुंचे थे. इलेक्शन कमीशन ने इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.
17 जनवरी तक कोई फैसला ना हो पाने पर साइकिल चुनाव निशान फ्रीज कर दिया जाएगा. रामगोपाल इसकी जगह मोटर साइकिल मांग रहे हैं. मुलायम लोकदल के मुखिया चौधरी सुनील सिंह से मिले हैं कि अगर साइकिल ना मिली तो हम तुम्हारे चुनाव निशान 'हल जोतता किसान' से काम चला लेंगे.
लेकिन परिवार के एक और साहबजादे हैं. प्रतीक यादव. अखिलेश के छोटे भाई और मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे. उन्हें दोपहिया साइकिल या मोटर साइकिल की सवारी करने की कोई चुल्ल नहीं है. इसलिए चारपहिया के साथ उड़ान भर रहे हैं. वो भी कोई ऐसी वैसी नहीं. लैम्बोर्गिनी. महंगी वाली. पांच करोड़ की. रैपर्स वाले वीडियो में खूब दिखाई देती है. चमचमाती हुई. फर्राटे भरती हुई.
prateek
अपनी लैम्बोर्गिनी के साथ प्रतीक

प्रतीक यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो एक नीली रंग की लैम्बोर्गिनी हरकान की सवारी कर रहे हैं. उन्होंने कार के साथ कई पोज भी मारे. ये गाड़ी हवा से बात करती है. 3.2 सेकंड्स में ये 0-100 किमी/घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. अब यमुना एक्सप्रेसवे का असल इस्तेमाल तो यही करेंगे.
प्रतीक राजनीति में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेते हैं. बॉडी बिल्डिंग वगैरह करते रहते हैं. अपना एक जिम भी चलाते हैं. लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा इस बार लखनऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं.
prateek body
डोले शोले दिखाते प्रतीक

2014 के लोक सभा चुनाव में प्रतीक यादव के चुनाव लड़ने की बात हो रही थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला. साधना गुप्ता इससे नाराज़ थीं. इसलिए इस बार विधान सभा चुनाव में उनकी पत्नी अपर्णा यादव को टिकट दिया गया है. अपर्णा एक मंझी हुई क्लासिकल सिंगर हैं और उन्हें अपने सोशल वर्क की वजह से यूनाइटेड नेशंस से भी तारीफ़ मिली है.
अपर्णा यादव
अपर्णा यादव

फिलहाल तो प्रतीक का 'फास्ट एंड फ्यूरियस' वीडियो देखिए.

https://www.youtube.com/watch?v=tLRf3uCe-_U

ये स्टोरी निशांत ने की है.

Advertisement



 

Advertisement
Advertisement