# अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर कोई छोटा-मोटा आतंकी नहीं है. उसे भारत का बिन लादेन भी कहा जाता है. पेशे से इंजिनियर इस आतंकी को बम बनाने में महारत हासिल है.
# सुरक्षा एजेंसियों को अहमदाबाद घमाकों के अलावा 11 जुलाई 2006 को मुंबई में हुए ट्रेन ब्लास्ट में इसकी तलाश थी. दिल्ली, बेंगलुरु में हुए धमाकों में भी उसका हाथ बताया जाता है.

गुजरात में 2008 में हुए थे सीरियल ब्लास्ट.
# इंडियन मुजाहिदीन के सारे ऑनलाइन काम तौकीर ही करता है. वो आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक भी है. एनआईए ने इस पर चार लाख रुपये का इनाम भी रखा हुआ है. इसको कई राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है. उसे 14 दिन के लिए हिरासत में लिया गया है. दिल्ली में 26 जनवरी से पहले रेल अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
# दिल्ली पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल, 5 गोलियां मिली हैं. पुलिस के मुताबिक सिमी के आतंकियों को ट्रेंनिंग यही देता था. इंडियन मुजाहिदीन का सबसे बड़ा फंड रेजर भी यही था.
# कुरैशी कई टॉप आईटी कंपनीज में नौकरी कर चुका है. उसे अच्छी खासी सैलरी मिलती थी. पढ़ाई-लिखाई भी अच्छे स्कूलों से की है. मगर इसके बाद उसने आतंक की राह पकड़ ली.
# पुलिस के मुताबिक, पिछले कई सालों से फर्जी डॉक्युमेंट्स पर वो नेपाल में रह रहा था. 2 साल पहले नेपाल के रास्ते सऊदी अरब भी गया था. जब उसे लगा कि सिमी-इंडियन मुजाहिदीन की लीडरशिप खत्म हो चुकी है तो वह संगठन को रिवाइव करने भारत आया था.
ये भी पढ़ें-
वो ईरान को हाफ पैंट से बुर्के तक लाया और फिर न्यूक्लियर बम पर बैठाकर चला गया
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लड़के की बंदूक के साथ तस्वीर, सच क्या है?
रामायण में सीता का रोल करने वाली अब आतंकवादी की पत्नी बनेंगी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चोर रुकते हैं क्या, SP ने पूछा है
लल्लनटॉप वीडियो देखें-










