The Lallantop

डॉनल्ड ट्रंप का एक और बेहूदा बयान, बोले- 'निकी मिनाज के A** पर नजर पड़ ही जाती है'

ट्रंप पहले रिपब्लिकन सीनेटर जॉन हस्टेड के ‘बट’ यानी कूल्हे पर भी टिप्पणी कर चुके हैं. अक्टूबर 2026 में एक रैली के दौरान उन्होंने हस्टेड की बॉडी की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने उनके बट के अलावा कंधे, पैर, हाथ और चेहरे की बनावट भी देखी. इसके बाद उन्होंने हस्टेड के कंधे पर हाथ मारा और कहा कि वह स्टील के टुकड़े जैसा सख्त था.

Advertisement
post-main-image
निकी मिनाज पर ट्रंप की भद्दी टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मिशिगन की रैली में रैपर निकी मिनाज की तारीफ करते हुए उनके शरीर के एक हिस्से पर टिप्पणी की, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।
  • ट्रम्प पहले भी रिपब्लिकन सीनेटर जॉन हस्टेड के कूल्हे पर टिप्पणी कर चुके हैं, जिसे उन्होंने मजाक बताया था, और निकी मिनाज का पहले ट्रंप के प्रति आलोचनात्मक रुख था।
  • निकी मिनाज ने ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन में अपना रुख बदलकर रैली में ‘‘वी लव ट्रंप’’ के नारे लगाए और ट्रंप के पुनः चुनाव लड़ने पर समर्थन देने की बात कही।

डॉनल्ड ट्रंप अपने आसपास मौजूद लोगों के लुक्स पर अंट शंट कॉमेंट करने के लिए भी कुख्यात हैं. तारीफ करते-करते वो कब सीमा पार कर जाएं, कहना मुश्किल है. इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने रैपर निकी मिनाज की तारीफ के दौरान कुछ ऐसा कह दिया कि विवाद हो गया. मिशिगन में एक रैली के दौरान ट्रंप दोनों रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में पहुंचे थे. निकी ट्रंप के साथ उनके जहाज ‘एयर फोर्स वन’ से कार्यक्रम में पहुंची थीं. मंच पर ट्रंप ने पहले उनकी खूबसूरती की तारीफ की. फिर उनके शरीर के एक हिस्से को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

Advertisement
क्या हुआ था?

दरअसल, ट्रंप पहले रिपब्लिकन सीनेटर जॉन हस्टेड के ‘बट’ यानी कूल्हे पर भी टिप्पणी कर चुके हैं. अक्टूबर 2026 में एक रैली के दौरान उन्होंने हस्टेड की बॉडी की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने उनके बट के अलावा कंधे, पैर, हाथ और चेहरे की बनावट भी देखी. इसके बाद उन्होंने हस्टेड के कंधे पर हाथ मारा और कहा कि वह स्टील के टुकड़े जैसा सख्त था.

हस्टेड को लेकर अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वह बात ‘मजाक’ में कही थी. सोमवार, 26 अक्टूबर को मिशिगन की रैली में उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले कभी किसी पुरुष के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं की थी. फिर निकी मिनाज का जिक्र करते हुए बोले,

Advertisement

वैसे, इससे पहले भी मैंने एक बेहद खूबसूरत ‘बट’ (Ass) देखा है. निकी मिनाज. उसे नजरअंदाज करना मुश्किल है. उस पर नजर पड़ ही जाती है.

अपनी टिप्पणी के बाद ट्रंप ने निकी से माफी मांगने के अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि निकी को उनकी बात का बुरा नहीं लगा होगा. उन्होंने कहा कि ‘वह निकी से प्यार करते हैं और वह लंबे समय से उनके साथ हैं.’ निकी के भाषण के बाद ट्रंप ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह पहले कभी इतनी खूबसूरत नहीं दिखीं. 

ये भी पढ़ेंः डॉनल्ड ट्रंप इस नवंबर होने वाले मिड टर्म चुनाव हार रहे हैं? इस सर्वे ने सब बता दिया

Advertisement
पहले आलोचक थीं, अब ट्रंप की ‘नंबर-1 फैन’

निकी मिनाज पहले ट्रंप की आलोचना कर चुकी हैं. उनके पहले कार्यकाल के दौरान निकी ने उनकी इमीग्रेशन पॉलिसी पर सवाल उठाए थे. लेकिन ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनका रुख बदल गया. अब वह खुलकर ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन करती हैं. वह खुद को ट्रंप की ‘नंबर-1 फैन’ भी बता चुकी हैं. मिशिगन की रैली में निकी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘वी लव ट्रंप’ के नारे लगवाकर की. उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप दोबारा चुनाव लड़ते हैं, तो वह फिर उनका समर्थन करेंगी.

वीडियो: अमिताभ बच्चन के घर को उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर

Advertisement