मणिपुर के चुराचांदपुर में 300-400 लोगों की भीड़ ने SP ऑफ़िस में 15 फ़रवरी की देर रात हमला कर दिया (Manipur Violence). भीड़ ने SP-CCP ऑफ़िस पर पथराव करते हुए आगजनी की. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. पुलिस और भीड़ की इस झड़प में 2 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए.
मणिपुर: भीड़ ने SP ऑफिस पर किया हमला, 2 लोगों की मौत, 30 घायल
Manipur के Churachandpur में 300-400 लोगों की भीड़ ने SP Office पर धावा बोल दिया. SP ने एक हेड कॉन्सटेबल को निलंबित कर दिया था, जिसके विरोध में ये हमला हुआ.
.webp?width=360)

मणिपुर पुलिस ने बताया,
“लगभग 300-400 लोगों की भीड़ ने आज SP-CCP के ऑफ़िस पर धावा बोल दिया. पथराव और आगजनी करने की कोशिश की. रैपिड एक्शन फ़ोर्स (RAF) के सुरक्षाबलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. जो भी स्थिति बनती है, उस पर नजर रखी जा रही है.”
पुलिस की तरफ से बताया गया कि चुराचांदपुर SP शिवानंद सुर्वे ने एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था, जिसके विरोध में ये हमला हुआ. दरअसल, 14 फरवरी को एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक हेड कॉन्सटेबल (Head Constable) सियामलालपॉल हथियारबंद लोगों और गांव के वॉलंटियर्स के साथ बैठा दिखा था.
ये भी पढ़ें - मणिपुर में हथियार लूटने आई भीड़ ने की गोलीबारी!
SP का कहना है कि अनुशासित पुलिस फोर्स का सदस्य होने के नाते सियामलालपॉल की ये हरकत गंभीर है. चुराचांदपुर SP शिवानंद सुर्वे ने हेड कॉन्सटेबल के ख़िलाफ़ एक्शन लेते हुए, उसे अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया था. पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर सियामलालपॉल पर विभागीय जांच कराई जा सकती है. अगले आदेश तक हेड कॉन्सटेबल को बिना अनुमति के स्टेशन छोड़कर जाने से भी रोक लगाई गई है.

पिछले दिनों ख़बर आई थी कि मणिपुर के इंफाल पूर्व ज़िले में सुरक्षाबलों और भीड़ के बीच झड़प हो गई थी. हिंसक भीड़ पर आरोप था कि उसमें शामिल लोगों ने कथित तौर पर हथियार लूटने के मकसद से सुरक्षाबलों के दो अलग-अलग ठिकानों पर हमला कर दिया था. भीड़ को तितर बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग करनी पड़ी थी. इस झड़प में गोली लगने से एक शख़्स की मौत हो गई थी. हमला, 13 फरवरी की रात को पांगेई के मणिपुर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज MPTC पर हुआ था.
बता दें कि मणिपुर में पिछले साल 3 मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा भड़की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हिंसा में अब तक 180 लोगों की मौत हो चुकी है.
वीडियो: मणिपुर में 7 लोगों की मौत का म्यांमार कनेक्शन? सुरक्षा सलाहकार ने क्या कह चिंता बढ़ा दी?












