The Lallantop

भारतीय हूं, मुसलमान हूं... ये बोलते ही शख्स को 15 बार चाकू मारा

अमेरिका के शॉपिंग मॉल में धर्म पूछकर भारतीय मूल के एक शख्स पर 15 बार चाकू से हमला किया गया. आरोपी ने पुलिस के सामने मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने की बात कबूली है. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
भारतीय मूल के शख्स की पहचान सैयद सोहेल उद्दीन के तौर पर हुई है. (फोटो: gofundme.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के यूटा राज्य के वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में पीटर माइकल लार्सन ने भारतीय मूल के सैयद सोहेल उद्दीन पर धार्मिक भेदभाव के कारण चाकू से हमला किया।
  • पीटर माइकल लार्सन ने पुलिस के अनुसार मुसलमानों को निशाना बनाने की नीयत से हमला किया, जो 13 जुलाई को उस शॉपिंग मॉल में हुआ जहां सोहेल काम कर रहे थे।
  • शिकार की हालत गंभीर है और आरोपी को हत्या की कोशिश के आरोपों में जेल भेजा गया है, जबकि भारतीय दूतावास पीड़ित परिवार के संपर्क में है और मदद कर रहा है।

अमेरिका के एक शॉपिंग मॉल में भारतीय मूल के एक शख्स को कथित तौर पर 15 बार चाकू मारा गया. आरोपी की पहचान पीटर माइकल लार्सन (48) के तौर पर हुई है. पीटर ने अधिकारियों को बताया कि वह मुसलमानों को मारना चाहता है. आरोप है कि उसने उस शख्स को उसके धर्म की वजह से निशाना बनाया. हमला करने से पहले उसने पीड़ित से पूछा था, “क्या तुम मुसलमान हो?”

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला 13 जुलाई को वेस्ट वैली सिटी (यूटा) के वैली फेयर मॉल में हुआ. भारतीय मूल के इस शख्स की पहचान सैयद सोहेल उद्दीन के तौर पर हुई है. सोहेल मॉल में एक कियोस्क पर काम कर रहे थे. जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो सोहेल के शरीर पर कई जगह चाकू के घाव थे और उनसे बहुत ज्यादा खून बह रहा था. कई सर्जरी के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे अभी अस्पताल में भर्ती हैं. 

'धर्म पूछकर मारा'

रिपोर्ट के मुताबिक, पास की ही एक ज्वेलरी शॉप में काम करने वाली लूना नुनेज ने मीडिया को बताया, 

Advertisement

“उसने (पीटर ने) पूछा, ‘तुम कहां से हो’ और उसने जवाब दिया, 'मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहेल है.' लार्सन ने पूछा, 'क्या तुम मुस्लिम हो?' सोहेल ने हां कहा और उसने उसे चाकू मारना शुरू कर दिया.”

नुनेज ने आगे बताया, 

“मुझे पता है कि उनके पास इंश्योरेंस नहीं है. वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य हैं. उनके दो बच्चे और पत्नी हैं और वे अभी काम नहीं कर रहे हैं.”

Advertisement

कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, संदिग्ध ने बाद में माना कि उसने पीड़ित को जान-बूझकर इसलिए चुना क्योंकि वह मुस्लिम था. पुलिस ने यह भी कहा कि वह मुसलमानों को मारना चाहता है और अपनी हिंसक हरकतों और विचारधाराओं की वजह से अगर उसे छोड़ा जाता है, तो वह आम जनता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

ये भी पढ़ें: मां के लिव-इन पार्टनर को चाकुओं से गोदा, गली में दौड़ा-दौड़ाकर किए ताबड़तोड़ वार

भारतीय दूतावास ने दी प्रतिक्रिया

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास ने कहा कि यूटा में एक भारतीय नागरिक पर चाकू से हुए हमले से उन्हें बहुत दुख हुआ है और वे पीड़ित के परिवार के संपर्क में हैं. ‘X’ पर एक पोस्ट में दूतावास ने कहा,

“सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास, यूटा में एक भारतीय नागरिक के साथ हुई चाकू मारने की दुखद घटना से बहुत दुखी है. कॉन्सुलेट उनके दोस्तों और परिवार के संपर्क में है और हर मुमकिन मदद देने के लिए तैयार है. हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और इस मामले पर बारीकी से नजर रखना जारी रखेंगे.”

शॉपिंग मॉल के अंदर हुआ हमला

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के मॉल में पहुंचने से पहले ही लोगों ने पीटर को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया था. बाद में उसे हत्या की कोशिश और प्रतिबंधित खतरनाक हथियार रखने के आरोप में साल्ट लेक काउंटी जेल भेज दिया गया.

वीडियो: Delhi Usmanpur Murder: 16 साल के लड़के की चाकू घोंप कर हत्या किसने की?

Advertisement