The Lallantop

उबलते ज्वालामुखी में खड़े होकर पेशाब करने लगा, लोग बोले- ओ मोरी मईया जे का कर दियो

फोटो हवाई के किलाउआ ज्वालामुखी के पास की है

Advertisement
post-main-image
ज्वालामुखी पर पेशाब करता शख्स बुरी तरह ट्रोल (प्रतीकात्मक फोटो- इंडिया टुडे/गेट्टी)

एक शख्स ने ज्वालामुखी फटने वाली जगह पर पेशाब करते हुए फोटो पोस्ट की तो सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए. फोटो वायरल हो रही है और शख्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है (Man Trolled for Urinating on Volcano in Hawaii). ये फोटो हवाई के किलाउआ ज्वालामुखी के पास की है. इस जगह से लोग ज्वालामुखी विस्फोट देखने आते हैं. खबर है कि शख्स ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फोटो @notahomebody नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई थी. शनिवार, 7 जनवरी को. फोटो पीछे से ली गई है, इसलिए शख्स का चेहरा उसमें नहीं दिख रहा है. वो अपनी पैंट नीचे कर पेशाब करता दिख रहा है. इस बात की जानकारी नहीं है कि फोटो में दिख रहा शख्स कोई टूरिस्ट है या हवाई का ही निवासी.

देवी का घर माना जाता है!

हवाई के स्थानीय लोग बताते हैं कि वहां पेले नाम की एक देवी की बहुत मान्यता है. उन्हें आग और ज्वालामुखियों की देवी भी कहा जाता है. माना जाता है कि ये ज्वालामुखी उनका घर है. फोटो को लेकर कई लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है. एक यूजर ने लिखा-

Advertisement

‘ये बहुत निराशाजनक व्यवहार है. एक यूजर ने शख्स को सलाह दी कि या तो वो इस जगह का सम्मान करे और घर जाए.’ 

हवाई के एक एक्टिविस्ट कुमू हिनालिमोआना वोंग-कालू, ने कहा-

'कई विदेशी ये नहीं समझते कि हमारा इस जगह के साथ एक खास रिश्ता है. हवाई के लोगों के लिए इस जगह का बड़ा महत्व और अर्थ है. यही वजह है कि लोग गुस्से में हैं.'

Advertisement

पिछले साल नवंबर में भी हवाई में ट्रैविस अपराइट नाम के शख्स ने मौना केआ नाम के ज्वालामुखी पर पेशाब करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. ट्रोल होने के बाद उसने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और कहा कि उसका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था. 

वीडियो: जेल में गाना गाकर वायरल लड़के को बॉलिवुड में किसने ऑफर दिया? बीच इंटरव्यू रोने क्यों लगा ये?

Advertisement