The Lallantop

एफिल टावर के सामने नाचकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, लोगों को ये बात खटक गई!

लाखों बार देखा गया वीडियो

Advertisement
post-main-image
एफिल टावर के सामने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज!

सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग वीडियोज वायरल (Social Media Viral Video) होते रहते हैं. किसी से मौज मिलती तो किसी से सीख. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो फेसबुक, ट्विटर समेत तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल है. वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में शादी के लिए प्रपोज कर रहा है. वीडियो में वो एफिल टावर के सामने शाहरुख खान के गाने ‘कोई मिल गया’ गाने पर डांस कर रहा है. सामने गर्लफ्रेंड खड़ी है. पीछे फूलों से मैरी मी (Marry Me) लिखा है. 

Advertisement

गाने पर लड़का अच्छा डांस करता है और थोड़ी देर में उसके साथ लड़की भी डांस करने लगती है. वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल है. इसकी 2 वजहें हैं. पहला तो लड़के ने हटके अंदाज में प्रपोज किया है और दूसरा ये कि वीडियो शेयर करते हुए एक शख्स ने लड़के को बुरा बता दिया. सचिन टंडन नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि मैं नहीं जानता कि ये जेंटलमैन कौन हैं. मुझे विश्वास है कि इनका मकसद भी सही होगा लेकिन इन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए.' एक दूसरे ट्वीट में सचिन ने कहा कि ये डांस शाहरुख खान के गाने की तौहीन है.' पहले आप भी वायरल वीडियो देखिए…

Advertisement

अब इस ट्वीट पर बवाल हो गया है. लोगों ने कहा कि दूसरों की खुशी देखकर जलना नहीं चाहिए. किसी ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड भी डांस देखकर लड़के के साथ नाचने लगी. इसे किस एंगल से बुरा बता रहे हैं?' ट्वीट विदेश तक पहुंच गया है. लोग इसे धड़ाधड़ रीट्वीट कर रहे हैं. अधिकतर लोग डांस कर रहे लड़के के सपोर्ट में हैं. वीडियो को लेकर लोग अप-अपनी राय रख रहे हैं. देखें…

लोगों को तो ये वीडियो खासा पसंद आया है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

देखें वीडियो- निर्मला सीतारामन ने रुपये को लेकर क्या कहा कि ट्विटर पर ट्रेंड हो गईं?

Advertisement