The Lallantop

महंगाई से परेशान सैमसंग, 100 से ज्यादा कर्मचारियों की जॉब छीनी, खेल यहीं नहीं रुकेगा!

Samsung India layoff: सैमसंग इंडिया ने होम एप्लायंस और टेलीविज़न बिज़नेस से करीब 100 लोगों को निकाल दिया है. छंटनी का मुख्य कारण है महंगाई बढ़ना. बताया गया है कि लोगों को नौकरी से निकालना जारी रहेगा.

Advertisement
post-main-image
सैमसंग इंडिया ने 100 लोगों को नौकरी से निकाल दिया. (फोटो-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सैमसंग इंडिया ने बढ़ते खर्च और कम मांग की वजह से टेलीविजन और होम एप्लायंस बिज़नेस में करीब 100 कर्मचारियों की छंटनी की है, और यह प्रक्रिया और भी जारी रहेगी।
  • मेमोरी चिप की कीमतों में वृद्धि, भारतीय रुपये की depreciate होने और स्मार्टफोन बाज़ार में गिरावट की वजह से कंपनी को आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
  • छंटनी के कारण कंपनी मार्केटिंग और सेल्स टीमों को मर्ज कर रही है तथा दीवाली के बाद और छंटनी की संभावना है, जबकि मोबाइल फोन बिजनेस फिलहाल सुरक्षित रखा गया है।

IT कंपनियों में छंटनी के बाद मोबाइल कंपनियों ने भी लेऑफ शुरू कर दिया है. सैमसंग इंडिया ने बढ़ते खर्च और डिमांड की कमी को देखते हुए कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया है. अभी तक 100 लोगों को निकाला गया है और बताया गया कि ये सिर्फ राउंड वन है. आने वाले दिनों में कई बैच में लोगों को निकाला जाएगा. 

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 80-100 लोगों की जॉब चली गई है. बताया गया कि ये छंटनी टेलीविज़न और होम एप्लायंस बिज़नेस में की गई है. इसमें डायरेक्टर लेवल के अधिकारियों से लेकर टीम लीड तक सब पर असर पड़ा है. छंटनी का मुख्य कारण है ‘मेमोरी चिप’ का दाम बढ़ना.

क्यों की जा रही छटनी?

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इंडिया पर चारों तरफ से दबाव पड़ रहा है. कंपनी को मेमोरी चिप की कीमतों में भारी उछाल का सामना करना पड़ रहा है. जबकि वित्त वर्ष 2026 के दौरान भारतीय रुपये में लगभग 10% की गिरावट हुई है. इसकी वजह से स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स महंगे हो गए हैं. ऊपर से टेलीविजन और होम एप्लायंस की डिमांड भी कम हो गई है.

Advertisement

ये गिरावट भी तब है जब भारत में स्मार्टफोन का मार्केट पहले से डाउन है. रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग के स्मार्टफोन वॉल्यूम (नंबर ऑफ़ स्मार्टफोन) में हर साल 11-12 फीसदी गिरावट आई है. यही कंपनी के लिए चिंता का विषय है. सैमसंग का स्मार्टफोन बिज़नेस से तीन-चौथाई रेवेन्यू आता है. दूसरी तरफ, AC बिज़नेस को बढ़ाने में भी कंपनी संघर्ष कर रही है. कच्चा माल महंगा हो गया है जिससे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी महंगे हुए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: सैमसंग के प्लांट में सबसे बड़ी हड़ताल, कंपनी ने कहा - ‘काम नहीं करोगे, तो न पैसे मिलेंगे, न नौकरी’

दीवाली के बाद भी होगी छटनी?

एक कर्मचारी ने ET को बताया कि इसका सबसे ज्यादा असर सेल्स और मार्केटिंग टीम पर पड़ेगा. बताया गया कि हर दिन कुछ लोगों को टर्मिनेशन लेटर थमाया जा रहा है और बिना नोटिस पीरियड के जाने को कहा जा रहा है. हालांकि सैमसंग ने कर्मचारियों को तीन महीने की सैलरी और FNF देने को कहा है. 

Advertisement

कंपनी अपना कॉस्ट कट करने के लिए टेलीविज़न और होम एप्लायंस की मार्केटिंग टीम को ‘मर्ज’ करने वाली है. इससे मैनेजमेंट आसान होगा और पैसे भी बचेंगे. एक और कर्मचारी के हवाले से ET ने लिखा कि दीवाली के बाद कंपनी और लोगों को नौकरी से निकालने वाली है. लेकिन मोबाइल फोन बिज़नेस की टीम को फिलहाल इससे सुरक्षित रखा गया है.

कंपनी ने मेमोरी चिप के दाम बढ़ने के बाद कुछ स्मार्टफोन मॉडल के दाम भी बढ़ाए हैं. लेकिन दाम बढ़ने की वजह से 40 फीसदी सेल्स गिर गई है. 

वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?

Advertisement