प्यार को पाने के लिए 7 साल तक औरत बनकर जीता रहा
सिर्फ इसलिए कि वो अपने दोस्त की बीवी से बेरोक-टोक प्रेम कर सके.
Advertisement

A scene from 'Jamai Raja', for representational purpose only.
पुणे में एक आदमी 7 साल तक औरतों के कपड़े पहनता रहा, सिर्फ इसलिए कि वो अपने दोस्त की बीवी से बेरोक-टोक प्रेम कर सके. आदमी कई बार अपने दोस्त के रहते हुए भी उसकी पत्नी से मिलने आया मगर पिछली बार जब उसने उसे क्लोरोफॉर्म सुंघाने की कोशिश की, तो पकड़ा गया. 44 साल का राजेश मैक्सी और दुपट्टा पहनकर अपने दोस्त की पत्नी से मिलने गया. इसलिए ताकि कोई रात गए उसकी नीयत पर शक न करे. पति उस समय नींद में था. जिसका फायदा उठाकर राजेश ने उसे बेहोशी की दवा सुंघा कर सुलाने की कोशिश की. लेकिन पति जाग गया और राजेश को दबोच लिया. टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक पति का कहना है कि राजेश अक्सर उनके घर आया करता था. लेकिन उन्हें कभी शक नहीं हुआ. बाद में मालूम पड़ा कि राजेश उनकी गैरमौजूदगी में भी उनके घर आता रहा है. यानी जब-जब पति काम के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता था. जब राजेश को दबोचा गया, दोनों में हाथापाई हुई. जिसमें राजेश के कपड़े फटे और असलियत पता चल गई. हालांकि राजेश वहां से भाग गया, लेकिन प्रेमिका के पति को जान से मार डालने की धमकी देकर. लेकिन पति के पुलिस में शिकायत करने के बाद उसे पकड़ लिया गया. पुलिस ने शिकायतकर्ता पति को सिक्योरिटी दे रखी है. क्योंकि पुलिस को शक है कि बेहोश करने के पीछे का मकसद असल में मर्डर करना था. राजेश का फटा हुआ गाउन बरामद हो गया है. और उस केमिकल की जांच चल रही है, जिससे पति को बेहोश करने की कोशिश की गई. किसी पुरुष का साड़ी-ब्लाउज या मैक्सी-दुपट्टा पहनकर प्रेमिका से मिलना बड़ा ही हास्यास्पद लगता है. लेकिन सच तो ये है कि असल में अगर वो आदमी न जगा होता तो शायद उसकी मौत हो चुकी होती. ये हमारे समाज पर भी सवाल उठाता है कि जब किसी कपल की शादी नहीं चल रही है, जब पति-पत्नी के रिश्ते से प्रेम गायब हो गया है, फिर भी समाज के प्रेशर से उसे ढोते रहते हैं. और अंत में इस तरह की साजिशें रचते हैं.
Advertisement













