पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने के अगले दिन TMC ने कहा है किसी ने दीदी को धक्का नहीं दिया था (Mamata Banerjee Injury). डॉक्टरों की बातों का गलत मतलब निकाला जा रहा है. वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने अपनी बात पर सफाई देते हुए कहा कि उनका मतलब सिर्फ ये था कि शायद सीएम ममता को धक्का देने का ‘सेंशेसन फील’ हुआ होगा.
ममता बनर्जी को क्या हुआ था? 'पीछे से धक्का' वाली बात पर TMC और अस्पताल ने सफाई दी है
14 मार्च को TMC ने सीएम ममता बनर्जी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इनमें उनके माथे पर चोट का निशान दिखाई दे रहा था और खून भी बह रहा था. उन्हें SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ देर बाद अस्पताल की तरफ से कहा गया था कि ममता को 'पीछे से धक्का' दिया गया.

जानकारी हो कि 14 मार्च को TMC ने सीएम ममता बनर्जी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इनमें साफ दिख रहा था कि ममता बुरी तरह चोटिल हैं. उनके सिर पर चोट आई थी. तस्वीरों में उनके माथे पर चोट का निशान दिखाई दे रहा था और खून भी बह रहा था. उन्हें SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ देर बाद अस्पताल की तरफ से कहा गया था कि ममता को 'पीछे से धक्का' दिया गया.
वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा ने ममता बनर्जी के साथ हुई दुर्घटना पर सवाल उठाए थे. भाजपा की ओर से कहा गया था कि सीएम की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए और यदि कोई उल्लंघन है, तो उन्हें आधिकारिक आवास पर शिफ्ट किया जाना चाहिए.
इसके बाद में धक्के वाली बात पर सफाई दी गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ममंत्री शशि पंजा ने बताया,
“सीएम को किसी ने पीछे से धक्का नहीं दिया था, शायद उन्हें चक्कर आया और वो गंभीर तरीके से आहत हुईं. लेकिन डॉक्टर की बातों का गलत मतलब निकाला गया. दीदी भी इंसान हैं, उनकी भी तबीयत खराब हो सकती है. इतना काम करती हैं दीदी. BJP की सोच गलत है. ये टेढ़ी सोच वाले लोग हैं. इसलिए टेढ़ा ही सोचेंगे. डॉक्टर की बातों का गलत मतलब न निकालें.”
वहीं अस्पताल के डायरेक्टर मणिमॉय बंद्दोपाध्याय ने बताया कि ममता बनर्जी को पीछे से धक्के का अहसास हुआ होगा. उन्होंने बताया,
“इसी वजह से वो गिरीं. हमारा काम उन्हें उपचार देना है, वो हमने कर दिया है. कल शाम मैंने जो कहा उसका गलत मतलब निकाला गया है.”
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने जानकारी दी कि ममता बनर्जी के सिर पर तीन टांके लगाए गए हैं. एक उनकी नाक पर लगाया गया है. कुछ टेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.
राज्य सरकार के अधिकारियों ने PTI को बताया कि सीएम का स्वास्थ्य स्थिर है. उन्हें रात में अच्छी नींद आई. सीनियर डॉक्टरों ने पूरी रात उन पर कड़ी नजर रखी थी.
वीडियो: ममता बनर्जी ने कांग्रेस को घेरा, किस सीट पर बीजेपी को हराने की चुनौती दे डाली?













