The Lallantop

‘गुरु नानक का जन्म बिहार में हुआ था’, मल्लिकार्जुन खरगे ये क्या बोल गए?

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार पहुंचे. वे औरंगाबाद में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए. इसी दौरान एक रैली में उन्होंने कह दिया कि पहले सिख गुरु नानक देव जी का जन्म बिहार में हुआ था.

Advertisement
post-main-image
खरगे ने कहा सत्ता के लोभ और लालच में नीतीश ने फिर से पलटी मारी. (फोटो- ट्विटर)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से चली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज बिहार के औरंगाबाद जिले में पहुंची. साथ ही पहुंचे के कांग्रेस के कई बड़े नेता. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) भी यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान आयोजित रैली में उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया. लेकिन भाषण में वो एक ब्लंडर कर गए. खरगे ने संबोधन के दौरान गलती से ये कह दिया कि सिख धर्म के संस्थापक और पहले सिख गुरु, ‘गुरु नानक देव जी का जन्म बिहार में हुआ था’.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'बिहार में जन्मे गुरु नानक'

औरंगाबाद पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,

"लोगों ने यात्रा का खूब समर्थन किया है. बिहार भगवान बुद्ध, महावीर, गुरु गोविंद सिंह, राजेंद्र बाबू की धरती है. बीजेपी सरकार ने बिहार को एक बार फिर कठिनाइयों में धकेल दिया है. जो बिहार दुनिया को प्रकाश देता था. इतने बड़े-बड़े नेता. इतने बड़े-बड़े संतों ने यहां दुनिया को प्रकाश दिया. बोधगया यहीं है. गुरु नानक जी का जन्म भी यहीं हुआ. ये सब न्याय के लिए लड़ते रहे."

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष से गलती हो गई. लेकिन आप उनकी बात सुनकर कहीं और ये दावा ना कर दें, इसलिए बता दें कि गुरु नानक देव का जन्म ननकाना साहिब में हुआ था. ये जगह पाकिस्तान के लाहौर के पास पड़ती है.

नीतीश और बीजेपी पर हमला किया

खैर, खरगे ने बिहार में बीजेपी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने क्या कहा था कि ‘मर जाऊंगा लेकिन कभी उधर नहीं जाऊंगा’, लेकिन सत्ता के लोभ और लालच में उन्होंने फिर से पलटी मारी.

खरगे ने आगे कहा,

Advertisement

"महागठबंधन ने वादा किया था कि हम 5 सालों में 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे. सिर्फ़ 17 महीनों में हमारी सरकार ने 4 लाख युवाओं को रोजगार दिया. नीतीश जी ने अगर धोखा ना दिया होता, तो हमारी सरकार 5 साल काम करती. 10 लाख युवाओं को रोजगार देते."

बीजेपी पर निशाना साधते हुए खरगे बोले,

बीजेपी ने राष्ट्रवाद और विकास की बड़ी-बड़ी बातें कीं. पर बिहार को पीछे ही धकेला. बिहार के विकास के लिए UPA सरकार में 2 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे. 2015 के चुनाव से पहले पटना में पीएम मोदी ने बिहार को 1 लाख 15 हज़ार करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी, उसका क्या हुआ?

खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भागीदारी न्याय की बात करते हैं. भागीदारी न्याय के लिए ही Congress-RJD-Left की सरकार ने बिहार में नीतीश पर दबाव बनाकर जातिगत जनगणना कराई. सभी आंकड़े सामने आए. 2024 में कांग्रेस सरकार आते ही, हम पूरे देश में जातिगत जनगणना कराएंगे. दलित, आदिवासी और पिछड़ों को उनका हक मिलेगा. 50% आरक्षण की सीमा को भी हटाया जाएगा.

वीडियो: मोदी सरकार पर कांग्रेस ने जो 'ब्लैक पेपर' जारी किया है, उसमें क्या लिखा है?

Advertisement